TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका के प्यार में पागल हैं निक जोनस, अपने फोन के वॉलपेपर में लगा रखी है देसी गर्ल की तस्वीर, देखिए

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मंगेतर और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस से शादी करने जा रही है। बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब लोगों को इंतजार है तो बस दोनों की शादी का। दोनों की शादी की चर्चाएं इन दिनों खूब […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मंगेतर और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस से शादी करने जा रही है। बीते दिनों ही दोनों सगाई कर चुके हैं और इनका रोका भी हो चुका है। अब लोगों को इंतजार है तो बस दोनों की शादी का। दोनों की शादी की चर्चाएं इन दिनों खूब हो रही है। अब ये सभी जानते हैं कि दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं। हाल ही में एक तस्वीर आई है। जिससे साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों में बिल्कुल पक्का वाला प्यार है। दरअसल निक के फोन पर प्रियंका की फोटो वाली वॉलपेपर लगी हुई है। 



ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। निक अपने हाथ में फोन पकड़े हुए दिख रहे हैं। निक के हाथ में जो फोन मौजूद है, उस फोन के वॉलपेपर पर प्रियंका की फोटो लगी हुई है। य़े प्रियंका की साल 2016 की मेट गाला वाली तस्वीर है। इसी रेड कार्पेट पर दोनों पहली बार चले थे। दोनों की लवस्टोरी भी यहीं से शुरू हुई थी। दोनों के एक फैन पेज द्वारा ये तस्वीर शेयर की गई है। बता दें कि बीते दिनों ही प्रियंका का न्यूयॉर्क में ब्राइडल शॉवर हुआ है।

 न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा के लिए ब्राइडल शॉवर पार्टी रखी गई। न्यूयॉर्क में प्रियंका ने दोस्तों संग मिलकर खूब सेलिब्रेशन किया। न्यूयॉर्क से सेलिब्रेशन के बाद प्रियंका रिसेंटली इंडिया आई हैं। इंडिया में आकर प्रियंका ने परिवार के साथ दीवाली मनाई है। हाल ही में प्रियंका  ने मम्मी मधू चोपड़ा औऱ भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ दीवाली सेलिब्रेशन किया है।

 दीवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें प्रियंका ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। बता दें कि दोनों की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन में होगी। बताया गया है कि, दोनों की शादी दो रीति रिवाजों से होगी। खबर है कि एक बार हिंदु रीति रिवाज से शादी करेंगे तो दूसरी बार क्रिश्चयन रीति रिवाज से। 

खबरों के मुताबिक दोनों एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का सम्मान करते हैं इसलिए दोनों 2 रीति रिवाज से शादी करेंगे।  जोधपुर में होने वाली इस शादी में नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। मेहमानों की बात करें तो इस रॉयल वेडिंग में करीब 1500 से 2000 लोग शामिल होंगे। यह फंक्शन करीब तीन दिन तक चलेगा। खबरों की माने तो 30 नवंबर 2018 को मेहंदी और संगीत की रस्में होगी। शादी के बाद प्रियंका मुंबई एक ग्रांड रिसेप्शन देंगी।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.