Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

बर्थडे के दिन ही प्रियंका ने कर ली थी सगाई, एयरपोर्ट पर अंगूठी निहारती हुईं दिखी थीं

18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपना 36वां बर्थ-डे सेलीब्रेट किया था। प्रियंका ने अपना बर्थ-डे निक जोनस के साथ मनाया था। निक के साथ अपना बर्थ-डे सेलीब्रेट करने के लिए देसी गर्ल खासतौर से लंदन गईं थीं। लंदन में प्रियंका को निक के साथ बर्थ-डे सेलीब्रेट करके रेस्टोरेन्ट से निकलते हुए देखा भी गया […]



18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपना 36वां बर्थ-डे सेलीब्रेट किया था। प्रियंका ने अपना बर्थ-डे निक जोनस के साथ मनाया था। निक के साथ अपना बर्थ-डे सेलीब्रेट करने के लिए देसी गर्ल खासतौर से लंदन गईं थीं। लंदन में प्रियंका को निक के साथ बर्थ-डे सेलीब्रेट करके रेस्टोरेन्ट से निकलते हुए देखा भी गया था हालांकि उस रात प्रियंका की मम्मी मधु वहां मौजूद नहीं थीं शायद उन्हें अंदाज़ा भी नहीं था कि प्रियंका वहां से सगाई करके लौटेंगी। निक ने प्रियंका को उनके बर्थ-डे पर ऐसा गिफ्ट दिया था जिसकी वजह से ही प्रियंका चोपड़ा ने सलमान की फिल्म भारत छोड़ने का डिसीज़न लिया था।

 अपने बर्थडे के दिन ही प्रियंका ने निक जोनस से सगाई कर ली थी। निक ने प्रियंका को उसी रात इंगेजमेन्ट रिंग पहना दी थी।  जब प्रियंका चोपड़ा निक के साथ अपना बर्थ-डे सेलीब्रेट करके मुंबई लौटी थीं तो उनकी उंगली में निक जोनस की पहनाई हुई रिंग भी नज़र आ रही थी। एयपोर्ट पर प्रियंका  बार बार अपनी सगाई की अंगूठी को निहार रही थीं। उस दौरान जब प्रियंका की मम्मी मधु से निक के साथ उनकी शादी पर सवाल किया था तो उन्होंने इशारों इशारों में मिस्टर जोनस को अपना दामाद बनाने के लिए हां कह दिया था 

हम आपको बता दें कि प्रियंका और निक की उम्र में क़रीब 10 साल का डिफरेन्स है। इस बात को लेकर देसी और विदेशी मीडिया में कई बातें लिखी गईं। निक जोनस को प्रियंका की उम्र से कोई फर्क़ नहीं पड़ता है। उन्हें मिस चोपड़ा के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। 

यानी प्रियंका और निक के बीच ना तो उनका एज गैप बन रहा है बैरियर और ना ही रंग और नस्ल का है इनकी आशिक़ी पर कोई . शायद यही वजह है कि देसी गर्ल बहुत जल्द बसाने जा रही हैं अपने से कई साल छोटे विदेशी बॉयफ्रेन्ड के साथ शादी करके घर

First published on: Jul 27, 2018 11:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.