प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी हॉलीवुड से बॉलीवुड तक आ गई है। प्रियंका के साथ निक अमेरिका से इंडिया आए हैं। उनके फ्रेंड्स और परिवार वालों से मिल रहे हैं। प्रियंका जब निक को अपनी मां से मिलवाने ले जा रही थी तो मीडिया के कैमरों में उनको कैद किया गया।
इस दौरान प्रियंका और निक ने बड़े ही प्यार से एक दूसरे का हाथ थामे हुए नजर आए।
जिस तरह से दोनों एक दूसरे को अपने परिवार से मिलवा रहेउसे देखकर तो यही लग रहा है कि जल्द ही दोनों की ओर से कोई खुशखबरी आ सकती है। दोनों के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
जहां हर कोई यही कयास लगा रहा था कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा कर देंगे और कुछ घंटे पहले वैसा ही हुआ। दरअसल आज निक ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रियंका का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका बालकनी में खड़ी नजर आ रही है और बैकग्राउंड में किसी गाने की धुन भी सुनाई दे रही है। इस वीडियो में प्रियंका की खुशी देखते ही बन रही है। खास बात यह है कि इस वीडियो को साझा करते हुए निक ने कैप्शन में दिल वाले इमोजी के साथ लिखा है Her ।