Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

निक के साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए गोवा रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा !

बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में बैंकॉक में हुए एक अवॉर्ड फंग्शन को अटेन्ड करना था। पता चला था कि प्रियंका चोपड़ा  के साथ उस अवॉर्ड फंग्शन में उनके फिरंग बॉयफ्रेन्ड निक जोनस भी जाने वाले थे लेकिन निक के साथ क्वालिटी टाइम बिताने करने के लिए प्रियंका ने […]

बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में बैंकॉक में हुए एक अवॉर्ड फंग्शन को अटेन्ड करना था। पता चला था कि प्रियंका चोपड़ा  के साथ उस अवॉर्ड फंग्शन में उनके फिरंग बॉयफ्रेन्ड निक जोनस भी जाने वाले थे लेकिन निक के साथ क्वालिटी टाइम बिताने करने के लिए प्रियंका ने अपने प्रोफेशनल कमिटमेन्ट को तोड़ दिया। वो बैंकॉक जाने के बजाए निक के साथ गोवा निकल पड़ी। 


हाल ही में मसूलाधार बारिश के बीच प्रियंका चोपड़ा जब अपने बॉयफ्रेन्ड निक जोनस के साथ गोवा के लिए निकल रही थीं। निक के साथ प्रियंका जब गोवा के लिए निकल रही थीं तो  उनके साथ बहन परणीति चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी मौजूद थे यानी निक की फैमली के बाद अब प्रियंका के घरवालों ने भी इस रिश्ते को क़बूल कर लिया है।  हाल ही में जब एक इंटरव्यू में प्रियंका की मम्मी से मिस्टर जोनस के साथ कुछ दिन पहले हुई उनकी पहली मुलाक़ात पर बात की गई थी. तो मम्मी मधु का कहना था कि फिलहाल उन्हें प्रियंका से 10 साल छोटे निक के बार में ज़्यादा नहीं है पता। 

वहीं दूसरी तरफ प्रियंका ने घरवालों के बाद अब बॉलीवुड में भी निक जोनस को इंट्रोड्यूस कराना शुरू कर दिया है.. कुछ दिन पहले प्रियंका ने अपने घर पर एक छोटा सा  गेट-टू-गेदर रखा था.. जहां निक से मिलने पहुंची परिणीति चोपड़ा और आलिया भट्ट को देखा गया था.. यानी कोई कुछ भी कहे।

 देसी गर्ल प्रियंका अपने विदेशी बॉयफ्रेन्ड को लेकर काफी सीरियस हैं… यही वजह है कि प्रियंका ने निक के लिए बैंकॉक में हुए अवॉर्ड फंग्शन को स्किप कर दिया। 

First published on: Jun 25, 2018 11:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.