Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

निक-प्रियंका की सगाई पार्टी में बॉलीवुड का सिर्फ ये शख्स होगा शामिल, नहीं मिला किसी को न्यौता !

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है। इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी […]

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है। इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी को ही बताया गया। इसके अलावा प्रियंका निक से सगाई कर चुकी है। अभी रिसेंटली में मनीष मल्होत्रा की पार्टी में वो अपनी अंगूठी को खुलेआम दिखाती हुई नजर आई थी। 

हाल ही में निक जोनस अपने पूरे परिवार के साथ इंडिया आए है। निक को उनकी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। वहीं कल प्रियंका अपनी और निक की सगाई की पार्टी देने वाली है। अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड के किसी भी स्टार को पीसी की इंगेजमेंट पार्टी का न्यौता नहीं मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला अकेले ऐसे इंसान होंगे, जो कल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पार्टी में नजर आएंगे।

 इसके अलावा किसी और को न्यौता नहीं भेजा गया है। दरअसल प्रियंका और उनका परिवार चाहता है कि किन्हीं ज्यादा लोगों को इसके बारे में ना पता चले। इसीलिए इन लोगों ने सिर्फ रोनी स्क्रूवाला को ही बुलाया है। फिलहाल देखते हैं कि कल और कौन से सेलेब्स पार्टी में जाते है या नहीं।

First published on: Aug 17, 2018 01:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.