TrendingBigg Boss 19

---Advertisement---

35 साल की प्रियंका 25 साल के निक जोनस के साथ डिनर पर गईं, देखिए तस्वीरें

 प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के काफी करीब आ गई है। दोनों जब से एक साथ मेट गाला 2017 के रेड कार्पेट पर नजर आए थे तभी से ही इनके लिंकअप की खबरें मीडिया में सुनने को मिल रही है। अब सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की डिनर डेट की तस्वीरे वायरल […]

 प्रियंका इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के काफी करीब आ गई है। दोनों जब से एक साथ मेट गाला 2017 के रेड कार्पेट पर नजर आए थे तभी से ही इनके लिंकअप की खबरें मीडिया में सुनने को मिल रही है। अब सोशल मीडिया पर निक और प्रियंका की डिनर डेट की तस्वीरे वायरल हो रही हैं। इनके रिलेशनशिप की खबरें एक बार फिर मीडिया में छा गई हैं। 

इन तस्वीरों को देखकर साफ लग रहा है कि प्रियंका 10 साल छोटे निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। निक जोनस और उनके बीच काफी क्लोज रिश्ता बन चुका है। ब्लैक कलर की ड्रेस में प्रियंका बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। निक जोनस उन्हें गाड़ी से उतरने में भी मदद देते हुए दिखें। निक जोनस जाने माने अमेरिकन सिंगर हैं।


आपको बता दें कि प्रियंका और 25 वर्षीय निक की मुलाकात अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के दौरान हुई थी। अब सोशल मीडिया आ रहे इनके फोटोज और वीडियोज के चलते इनके रिलेशनशिप की खबरों का बाजार गर्म हो चला है। 


सोशल मीडिया पर आई एक तस्वीर में देखा गया कि प्रियंका निक और उनके दोस्तों के साथ लॉस एंजेलेस में एन्जॉय कर रही हैं। ये सभी एक बोट में बैठे हुए एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे थे। ये भी साफ देखा जा सकता है कि प्रियंका निक के एक दम करीब बैठी हुईं हैं और काफी रिलैक्स्ड नजर आ रही थी।




35 साल की प्रियंका और 25 साल के निक जोनस के साथ आजकल एक दूसरे के साथ काफी क्वालिटी टाइम स्पेन्ड कर रहे हैं। कुछ दिन पहले मिस चोपड़ा निक के साथ अमेरिका में बेस बॉल मैच भी देखने पहुंची थीं।  ये भी पता चला है कि प्रियंका और निक जोनस के बीच ये नज़दीकियां आज से नहीं बल्कि कई महीनों से चल रही है। 



लास्ट ईयर जब प्रियंका को अमेरिका में हुए मेट गाला में देखा गया था.. तो उसी दौरान से दोनों के बीच अफेयर को लेकर अमेरिकन मीडिया में अफवाहों का बाज़ार गर्म हो गया था.. हालांकि कई बार पूछे जाने पर भी प्रियंका ने निक के साथ अपने प्यार का इक़रार नहीं किया था।,


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.