इसके अलावा हाल ही में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-इंगेजमेंट पार्टी और इंगेजमेंट पार्टी में प्रियंका बॉयफ्रैंड निक के साथ ही गईं। इंगेजमेंट पार्टी में एक दूसरे का हाथ थामे दोनों ने एंट्री ली थी। इसके बाद दोनों आखिरकार अब यूएस के लिए वापस लौट चुके है। यूएस जाने के बाद निक अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गए। निक हाल ही में एक कॉन्सर्ट में गए।
जहां उन्होंने परफोर्म किया है। इस कॉन्सर्ट में खास मेहमान थी प्रियंका चोपड़ा। दरअसल हाल ही में ब्राजील में निक का कॉन्सर्ट हुआ है। जिसमें प्रियंका गई थी। निक की परफोर्मेंस को पिगी चोप्स अपने फोन में कैप्चर करती नजर आई।
वो किस तरह से उन्हें चीयर कर रही थी । ये आप उनकी इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकते है। प्रियंका ने कॉन्सर्ट के दौरान की कई पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
इस हफ्ते इंडियन मीडिया के साथ साथ बाहर की मीडिया में भी इन्ही की खबरें रही। बता दें कि अभी हाल ही में ये खबर भी आई है कि जुलाई या अगस्त में दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हो जाएगा।
वहीं निक की फैमिली को प्रियंका ऑलरेडी पसंद है। इसके अलावा प्रियंका की फैमिली को भी निक पसंद ही है। फिलहाल देखते हैं कि दोनों कब शादी कर घर बसाते है।