Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

बॉयफ्रैंड निक के कॉन्सर्ट में गईं प्रियंका, यूं उनकी फोटो खींचती आई नजर, देखिए तस्वीरें

इन दिनों मीडिया में अगर किसी की खबरें सबसे ज्य़ादा हैं तो वो हैं प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी बॉयफ्रैंड निक जोनस की । पिछले दिनों ही प्रियंका निक को लेकर मुंबई आई। जिसके बाद निक ने प्रियंक की मम्मी मधू चोपड़ा से मुलाकात की। बाद में प्रियंका बहन परिणीति चोपड़ा और फैमिली के साथ […]

इन दिनों मीडिया में अगर किसी की खबरें सबसे ज्य़ादा हैं तो वो हैं प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी बॉयफ्रैंड निक जोनस की । पिछले दिनों ही प्रियंका निक को लेकर मुंबई आई। जिसके बाद निक ने प्रियंक की मम्मी मधू चोपड़ा से मुलाकात की। बाद में प्रियंका बहन परिणीति चोपड़ा और फैमिली के साथ निक को लेकर गोवा गईं। जहां दोनों ने वेकेशन मनाया । 

इसके अलावा हाल ही में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री-इंगेजमेंट पार्टी और इंगेजमेंट पार्टी में प्रियंका बॉयफ्रैंड निक के साथ ही गईं। इंगेजमेंट पार्टी में एक दूसरे का हाथ थामे दोनों ने एंट्री ली थी। इसके बाद दोनों आखिरकार अब यूएस के लिए वापस लौट चुके है। यूएस जाने के बाद निक अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हो गए। निक हाल ही में एक कॉन्सर्ट में गए। 

जहां उन्होंने परफोर्म किया है। इस कॉन्सर्ट में खास मेहमान थी प्रियंका चोपड़ा। दरअसल हाल ही में ब्राजील में निक का कॉन्सर्ट हुआ है। जिसमें प्रियंका गई थी। निक की परफोर्मेंस को पिगी चोप्स अपने फोन में कैप्चर करती नजर आई। 

वो किस तरह से उन्हें चीयर कर रही थी । ये आप उनकी इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगा सकते है। प्रियंका ने कॉन्सर्ट के दौरान की कई पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

इस हफ्ते इंडियन मीडिया के साथ साथ बाहर की मीडिया में भी इन्ही की खबरें रही। बता दें कि अभी हाल ही में ये खबर भी आई है कि जुलाई या अगस्त में दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हो जाएगा।  

वहीं निक की फैमिली को प्रियंका ऑलरेडी पसंद है। इसके अलावा प्रियंका की फैमिली को भी निक पसंद ही है।  फिलहाल देखते हैं कि दोनों कब शादी कर घर बसाते है।

First published on: Jul 01, 2018 11:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.