निक जोनस ( Nick Jonas ) और प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) का ग्रैमी अवॉर्ड 2020 ( Grammy Awards )में शामिल होना काफी धमाकेदार रहा। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। म्यूजिक के सबसे बड़े अवॉर्ड्स में निक जोनास ने अपने भाइयों के साथ स्टेज परफॉर्मेंस दी। उन्होंने शो में अपना नया गाना '5 मोर मिनट्स' के अलावा 'व्हाट अ मैन गोटा डू' जैसे गाने गाए। देसी गर्ल अपने बोल्ड लुक की वजह से चर्चा में बनी हुईं हैं। वहीं जोनस ब्रदर्स अपने स्टेज परफॉर्मेंस से छा गए। उनके परफॉर्मेंस को काफी तारीफ मिली लेकिन इसी बीच उनके एक फैन ने ऐसी चीज नोटिस की जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी टांग खिंचाई शुरू हो गई। उनके दांतों के बीच खाना फंसा हुआ था, जो कैमरे में दिखाई दे गया। इसके बाद लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। इस तस्वीर पर निक जोनस काफी ट्रोल हो रहे हैं। ( Nick Jonas Teeth )
कुछ लोगों का कहना है कि निक जोनस की दांत में पालक फंसी है तो कोई कह रहा है कि भारतीय दामाद निक की दांतों में गुटखा फंसा है।
देश विदेश हर तरफ निक जोनस की दांत में फंसे खाने की चर्चा हो रही है।
एक मजेदार पोस्ट करते हुए खुद निक ने अपनी भूल को माना। उन्होंने लिखा, 'कम से कम अब सबको पता चल गया कि मैं भी हरी सब्जियां खाता हूं'।
वहीं यूजर्स भी कहां पीछे रहने वाले थे। उन्होंने उनके ग्रीन वेजिटेबल खाने पर भी कमेंट करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़े – साल 2020 की मोस्ट अवेटिंग फिल्मों में से एक है सूर्यवंशी, इस दिन आ रहा है फिल्म का ट्रेलर !