Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Priyanka Chopra Nick Jonas: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के लिए गाया गाना, एक्ट्रेस का दिखा शानदार लुक

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों (Hollywood Film) में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब हुई हैं। प्रियंका साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस (Nick Jonas) संग शादी रचाई थी। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों […]

Priyanka Chopra, Nick Jonas
Priyanka Chopra, Nick Jonas

Priyanka Chopra Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा आज ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड फिल्मों (Hollywood Film) में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने में कामयाब हुई हैं। प्रियंका साल 2018 में हॉलीवुड स्टार निक जोनस (Nick Jonas) संग शादी रचाई थी। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों के बीच रोमांस आज भी उतना ही है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं।

म्यूजिक कॉन्सर्ट में पहुंची प्रियंका

प्रियंका हाल ही में भारत से अमेरिका वापस लौटी हैं। अमेरिका (America) जाने के बाद प्रियंका ने जोनस ब्रदर्स के साथ उनके कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया। जहां निक अपनी पत्नी प्रियंका पर जमकर प्यार बरसाते नजर आए हैं। निक स्टेज पर प्रियंका (Priyanka) को फ्लाइंग किस करने के साथ-साथ उनके लिए एक गाना भी गाते दिखे। लास वेगास में आयोजित इस म्यूजिक समारोह में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस (Nick Jonas) ने जमकर मस्ती करते दिखे। जोनस ब्रदर्स के इस म्यूजिक कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें स्टेज पर मौजूद निक एक गाने के बारे में बात करते दिख रहे हैं।

प्रियंका का कमाल का लुक

प्रियंका (Priyanka Chopra) ने इस कॉन्सर्ट में क्रॉप टॉप पहने लेदर की जैकेट से अपने लुक को पूरा किया है। इस वीडियो (Video) में जोनस अपने डैडी को भी गाने के लिए इनवाइट करते दिख रहे हैं, वीडियो में निक ने कैविन और जो को साथ रॉक सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। निक ने अपने डैड केविन सीनियर को भी स्पेशल गाना गाने के लिए बुलाया।

म्यूजिक कॉन्सर्ट का जो वीडियो सामने आया है उसके अनुसार पापा जोनास ने एल्टन जॉन का गाना ‘रॉकेट मैन’ गाया। एक क्लिप में निक भीड़ में ये कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने वास्तव में उन्होंने इसे मेरी और मेरी पत्नी की शादी (Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding) में गाया था। वहीं वहां खड़ी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) निक को चियर करती नजर आ रही हैं।

First published on: Nov 15, 2022 07:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.