TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी देसी गर्ल प्रियंका, इस शहर में निक जोनस से रचाएंगी शादी !

देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड स्टार औऱ बॉयफ्रैंड निक जोनस से ऑफिशियली सगाई की है। हालांकि दोनों इससे पहले ही रिग्स को एक्सचेंज कर चुके हैं। लेकिन देसी गर्ल का शनिवार की सुबह ही निक के साथ रोका हुआ है। इस रोका सेरेमनी को बेहद प्राइवेट रखा गया। रोका में निक […]

देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा ने हाल ही में हॉलीवुड स्टार औऱ बॉयफ्रैंड निक जोनस से ऑफिशियली सगाई की है। हालांकि दोनों इससे पहले ही रिग्स को एक्सचेंज कर चुके हैं। लेकिन देसी गर्ल का शनिवार की सुबह ही निक के साथ रोका हुआ है। इस रोका सेरेमनी को बेहद प्राइवेट रखा गया। रोका में निक के मम्मी-पापा और प्रियंका के कुछ खास करीबी मौजूद रहे। वहीं रोका सेरेमनी के बाद शाम को प्रियंका ने एक शानदार पार्टी दी। इस पार्टी में प्रिंयंका के कुछ खास दोस्त औऱ बॉलीवुड से चुनिंदा लोग ही गए। इसके बाद अब इन दिनों दोनों की शादी की खबरें आने लगी है। आखिर कब ये दोनों शादी रचाएंगे। 

खबरों के मुताबिक दोनों अक्टूबर में शादी रचा सकते हैं। लेकिन एक लीडिंग रिपोर्ट के मुताबिक दोनों हवाई शहर में शादी करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कपल को हवाई बहुत पसंद है। वहां के पहाड़ और खूबसूरती से दोनों को बेहद लगाव है। दोनों ही डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। ऐसे में दोनों के लिए हवाई एक परफेक्ट जगह है। दोनों ही बीच वेडिंग करेंगे। हालांकि बाद में दोनों हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी कर सकते हैं। फिलहाल देखते हैं कि दोनों कब शादी के बंधन में बंधते हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.