TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका से पहले 10 से ज्यादा हसीनाओं संग रहा निक जोनस का अफेयर, 13 साल में शुरू की थी डेटिंग !

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। देसी गर्ल ने अमेरिकी सिंगर और रैपर निक जोनस से शादी रचाई है। निक और प्रियंका शादी के बाद बेहद खुश हैं। पिछले साल ही दोनों की शादी हुई है। देसी गर्ल से ब्याह रचाने के लिए निक सात समंदर पार […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। देसी गर्ल ने अमेरिकी सिंगर और रैपर निक जोनस से शादी रचाई है। निक और प्रियंका शादी के बाद बेहद खुश हैं। पिछले साल ही दोनों की शादी हुई है। देसी गर्ल से ब्याह रचाने के लिए निक सात समंदर पार इंडिया आए थे। खैर अब निक-प्रियंका साथ हैं औऱ दोनों बेस्ट कपल के तौर पर इस एक मैग्जीन ने खिताब भी दिया है। आज निक जोनस 27 साल के हो गए हैं। लेकिन 27 के निक के साथ 36 साल की प्रियंका की जोड़ी खूब जमती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका से पहले निक की लाइफ में कई हसीनाएं रही हैं। निक जोनस  की इमेज कैसानोवा की रही है। इंटरनेट पर उनकी कई ऐसी तस्वीरें हैं जिसे देख प्रियंका चौंक जाएंगी।



माइली साइरस-
निक की जिंदगी में सिंगर और पॉप स्टार माइली साइरस का नाम सबसे पहले आता है। साल 2006 में दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की डेटिंग की खबरें खूब उड़ी थीं। आप जानकर चौंक जाएंगे कि निक उस वक्त सिर्फ 13 साल के ही थे। नों की पहली मुलाकात एक चैरिटी इवेंट में हुई थी। दो साल की डेटिंग के बाद माइली और निक अलग हो गए।



सेलेना गोमेज
निक की लाइफ में माइली के बाद मशहूर सिंगर सेलेना गोमेज की एंट्री हो गई। साल 2008 में दोनों का अफेयर शुरू हुआ था। सेलेना के पहले बॉयफ्रेंड निक ही थे। लेकिन अफसोस सेलेना के साथ भी निक का ब्रेकअप हो गया।



डेल्टा गुड्रम-
निक की लाइफ में कभी Delta Goodrem नाम की ये ऑस्ट्रेलियन सिंगर हुआ करती थीं। डेल्टा के साथ निक इतने क्लोज़ थे कि वो पब्लिक प्लेस पर भी उनके साथ कोज़ी होने से नहीं शर्माते थे।



ओलिविया कल्पो-
निक की लाइफ ओलिविया भी आईं। ओलिविया और निक का अफेयर खूब सुर्खियों में रहा। दोनों की लंबी डेटिंग चली। दोनों ने करीब 2 साल तक एक दूसरे को डेट किया। 2013 से शुरू हुआ इनका अफेयर करीब 2015 तक चला।



गिगी हदीद-
मशहूर मॉडल गिगी हदीद जो आज प्रियंका की बहुत अच्छी दोस्त हैं, उनके साथ भी निक का अफेयर रह चुका है। चौंकने वाली बात ये है कि गिगी का अफेयर पहले निक के भाई जो जोनस के साथ हुआ करता था। कहा जाता है कि इसी के बाद गिगी ने कुछ वक्त के लिए निक को भी डेट किया था।



केंडल जैनर-
निक की लाइफ में इसके बाद केंडल जैनर आ गईं। केंडल जेनर के साथ निक 2015 में डेटिंग की। बताया जाता है गिगी के ठीक अलग होने के बाद निक ने कैंडल को डेट किया। केंडल औऱ का रिलेशनशिप भी खूब सुर्खियों में रहा।



केट हडसन-
निक की जिंदगी में केट ऐसी पहली लड़की थीं जो उनसे काफी ज्यादा बड़ी थीं। 2015 में ही निक औऱ केट का अफेयर हुआ। 14 साल बड़ी केट के साथ निक ने खूब डेटिंग की औऱ दोनों का अफेयर मीडिया में भी चर्चित रहा।



लिली कोलिन्स -
कहा जाता है कि, केट हडसन से अलग होने के बाद निक जोनस को लिली कोलिन्स के साथ देखा गया। दोनों को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किया गया था।  एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2016 में निक-लिली एक-दूजे को डेट कर रहे थे। हालांकि दोनों का प्यार कब शुरू हुआ औऱ कब खत्म हुआ पता ही नहीं चला



जॉर्जिया फॉलर-
कहा जाता है कि निक के भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की इंगेजमेंट पार्टी में जोर्जिया निक साथ में दिखे थे। ये बात साल 2017 में नवंबर की है। बताया गया था कि दोनों ने कुछ वक्त के लिए डेटिंग की थी।


वैसे ये ही नहीं इसके अलावा निक का नाम चेरी डी, Tinashe, रीटा ओरा, समांथा बार्क्स, निकोल एंडर्सन, डेमी लोवेटो समेत कईयों से जुड़ चुका है। अब आज निक आखिरकार प्रियंका के साथ हैं और हैप्पिली मैरिड लाइफ जी रहे हैं।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.