---विज्ञापन---

पति हो तो निक जोनस जैसा, वाइफ प्रियंका को गिफ्ट की इतनी आलीशान कार, देखिए

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने नाम का परचम हॉलीवुड में लहरा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर सफलता पाई है। प्रियंका चोपड़ा शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। प्रियंका ने बीते दिनों ही निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों की शादी बेहद आलीशान […]


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अपने नाम का परचम हॉलीवुड में लहरा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने ग्लोबल लेवल पर सफलता पाई है। प्रियंका चोपड़ा शादी कर अपना घर बसा चुकी हैं। प्रियंका ने बीते दिनों ही निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों की शादी बेहद आलीशान रही है। शादी के बाद इस वक्त पीसी अपने पति और फैमिली के साथ वक्त बिता रही हैं। साथ ही वो हॉलीवुड में अपनी फिल्मों पर काम कर रही हैं। वहीं दूसरी ओर हाल ही में जोनस ब्रदर्स ने भी कमबैक किया है। जिसमें प्रियंका समेत सभी जे सिस्टर्स नजर आईं। अब ये किसी से छुपा नहीं है कि निक जोनस पीसी से कितना प्यार करते हैं। इसीलिए हाल ही में निक ने वाइफ प्रियंका को एक शानदार तोहफा दिया है। 

दरअसल प्रियंका ने सोशल मीडिया पर कुछ पिक्चर्स शेयर की है। इन पिक्चर्स में कपल साथ में रोमांटिक मूड में मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही दोनों के हाथ में ड्र‍िंकिंग कप भी नजर आ रहे हैं। इस को तस्वीर शेयर करते हुए देसी गर्ल ने लिखा है, ‘जब पति नंबर वन हो पत्नी को गिफ्ट में मिलती है मेबैक। मिलिए… एक्स्ट्रा चोपड़ा जोनस से …लव यू बेबी… निक बेस्ट हसबैंड हैं। अब बता दें कि निक वाइफ प्रियंका को एक गाड़ी गिफ्ट की है। जी हां निक ने प्रियंका को एक नई मर्सिडीज तोहफे में दी है।

 निक-पीसी पिक्चर में कार के साथ ही खड़े दिख रहे हैं। साफ है कि निक एक अच्छे पति बनने के साथ साथ वाइफ प्रियंका का बेहद ख्याल भी रखते है। वहीं जोनस ब्रदर्स के कमबैक सॉन्ग सकर्स को भी खूब पसंद किया जा रहा है। गाने ने बिलबोर्ड लिस्ट में भी जगह बनाई है। वहीं प्रियंका ने हाल ही में अपने बॉलीवुड कमबैक फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की है। जल्द ही वो फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम के साथ नजर आएंगी।

First published on: Mar 13, 2019 07:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.