TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

प्रियंका से शादी पक्की करने के लिए निक परिवार के साथ इंडिया आएंगे !

अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा की आशिक़ी अब किसी से छुपी नहीं हुई है। निक के लिए प्रियंका चोपड़ा सलमान की फिल्म भारत को भी छोड़ चुकी हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक की पहले ही सगाई हो चुकी है।  कुछ दिन पहले एयरपोर्ट से निकलते हुए कैप्चर हुई […]




अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा की आशिक़ी अब किसी से छुपी नहीं हुई है। निक के लिए प्रियंका चोपड़ा सलमान की फिल्म भारत को भी छोड़ चुकी हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका और निक की पहले ही सगाई हो चुकी है।  कुछ दिन पहले एयरपोर्ट से निकलते हुए कैप्चर हुई प्रियंका की उंगली में उनकी इंगेजमेन्ट रिंग को भी देखा गया था। पता चला था कि निक जोनस ने प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर अंगूठी पहनाई थी। अब प्रियंका और निक के बीच चट मंगनी के बाद पट ब्याह भी होने वाला है। देसी गर्ल बहुत जल्द विदेशी बॉयफ्रेंड से शादी रचाने वाली हैं। 



हालांकि प्रियंका की तरफ से अबतक इस मामले पर कोई ऑफीशियल स्टेटमेन्ट नहीं आया है। प्रियंका की मम्मी मधु ने भी निक के साथ उनकी शादी पर अबतक कुछ नहीं बोला है। पता चला है कि प्रियंका इस 7 अगस्त को निक जोनस के साथ इंडिया लौटने वाली हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस बार निक और प्रियंका के साथ पूरी जोनस फैमली इंडिया आएगी। निक की मम्मी उनके पापा और भाई भी पिंकी के साथ इंडिया आ सकते हैं जोनस फैमली प्रियंका की मम्मी मधु से मिलकर उनकी शादी की बात पक्की कर सकते हैं।  आपको बता दें कि प्रियंका और निक की उम्र में क़रीब 10 साल का अंतर है। 



पिछले महीने प्रियंका ने जहां अपना 36वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था तो वहीं इस 16 सितंबर को निक जोनस अपना 26वां बर्थ-डे सेलीब्रेट करेंगे। प्रियंका और निक के बीच इस एज गैप को लेकर लोग तरह तरह की बातें भी करते हैं। निक जोनस को प्रियंका की उम्र से कोई फर्क़ नहीं पड़ता है। उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है। 



यानी प्रियंका और निक के बीच ना तो उनका एज गैप बन रहा है बैरियर और ना ही रंग और नस्ल का इनकी आशिकी पर असर पड़ रहा है। शायद यही वजह है कि देसी गर्ल बहुत जल्द  अपने से कई साल छोटे विदेशी बॉयफ्रेन्ड के साथ शादी करके घर बसाने जा रही हैं ।


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.