TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

अपनी वाइफ प्रियंका को देखकर नहीं रुके निक जोनस के आंसू, हो गए इमोशनल, देखिए वीडियो

बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब सिंगल नहीं रही है। प्रियंका ने हाल ही में निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई है। 1 दिसंबर को प्रियंका ने केथोलिक यानि क्रिश्चियन वेडिंग की है। तो वहीं 2 दिसंबर को देसी गर्ल ने हिंदू वेडिंग की है। शादी की […]

बॉलीवुड के देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब सिंगल नहीं रही है। प्रियंका ने हाल ही में निक जोनस से शादी रचाई है। दोनों की शादी दो रीति-रिवाजों से हुई है। 1 दिसंबर को प्रियंका ने केथोलिक यानि क्रिश्चियन वेडिंग की है। तो वहीं 2 दिसंबर को देसी गर्ल ने हिंदू वेडिंग की है। शादी की सारी रस्में जोधपुर के राजमहल उम्मेद भवन में हुई है। हल्दी, मेंहदी औऱ संगीत में पीसी ने जमकर धमाल मचाया है। हाल ही में दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आई है। 

हिंदू वेडिंग और कैथोलिक वेडिंग की तस्वीरों ने हर तरफ हलचल मचा दी है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। केथोलिक वेडिंग में प्रियंका राल्फ एंड रूसो के व्हाइट गाउन पहना है। व्हाइट गाउन में प्रियंका की खूबसूरती देख आप भी हैरान रह जाएंगे। तो वहीं निक जोनस ब्लैक कलर के टक्सीडो में नजर आए हैं। 



अपनी शादी की तस्वीरों के लिए निक-प्रियंका ने एक बड़ी मैग्जीन के साथ करार किया है। PEOPLE मैग्जीन ने ही दोनों की तस्वीरों को आज रिलीज किया है। वहीं इनकी शादी का एक और वीडियो पीपल मैग्जीन के इंस्टाग्राम से अपलोड किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि अपनी ब्राइड प्रियंका को देखकर कैसे निक की आंखों से आंसू निकले हैं। जी हां, अपनी शादी में प्रियंका को देख निक रो पड़े हैं। 

वीडियो में दिख रहा है कि प्रियंका अपनी मां के साथ एंट्री कर रही हैं। तो जैसे ही निक की नजर प्रियंका पर पड़ती है तो वो अपने आंसू रोक नहीं पाते हैं। निक का ये इमोशनल अंदाज़ वहां मौजूद लोगों को भी इमोशनल कर गया। खैर दोनों की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हैं। आज ये कपल दिल्ली में एक ग्रांड रिसेप्शन दे रहा है।


Pc-instagram/People Magazine


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.