Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

आखिरकार निक जोनस ने कर लिया अपने और प्रियंका के रिश्ते को कबूल, जानिए क्या कहा ?

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है। इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी […]

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पिछले कई दिनों से अपने और अमेरिकी सिंगर रैपर निक जोनस के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दोनों का प्यार इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते दिनों ही प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म भारत को भी छोड़ दिया है। इसकी वजह निक और प्रियंका की शादी को ही बताया गया। बता दें कि निक जोनस के साथ अपनी सगाई की खबरों पर प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में हुए एक इवेंट पर ये कहकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक में शेयर नहीं करना चाहती हैं। हालांकि इस मामले में प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस थोड़ा अलग नजरिये के जान पड़ते हैं। 

यूएस मीडिया के मुताबिक एक फैन ने जब निक को उनकी इंगेजमेंट के लिए शुभकामनाएं दी तो निक ने पलटकर अपने फैंस को मुस्कुराकर शुक्रिया कहा। यानी कि प्रियंका और निक के रिश्ते में यह पहला कंफर्मेशन है। अभी तक केवल दोनों की सगाई को लेकर चर्चाएं ही हो रही थी, लेकिन अब निक के जवाब से यह साफ हो गया है। निक ने यूएस मीडिया से बातचीत में कहा कि अपना खुद का परिवार मेरा लक्ष्य है। यह वास्तव में वह है जिसके होने की मैं उम्मीद करता हूं। मैं इसके पूरे होने की कंफर्म डेट अभी नहीं जानता हूं, लेकिन मुझे कभी न कभी अपनी भतीजी को कजिन तो देने ही हैं।’ 

बता दें कि निक जोनस अपने भाई केविन जोनस की बेटी एलिना की बात कर रहे थे। यहां तक कि निक अपने अच्छे पिता बनने के लिए भी अपनी भतीजी का ही शुक्रिया अदा करते हैं। उन्हें लगता है कि वह पैरेंटिग के लिए तैयार हैं। निक ने कहा कि अंकल बनने की सबसे मजेदार बात यह है कि आपकी बच्चों को पालने की ट्रेनिंग हो जाती है। आप इनके साथ वक्त गुजारते हैं और आपके भीतर जिम्मेदारी का भाव आता है, जो कि अच्छा है। अब जो भी हो कहा जा रहा है कि अक्टूबर तक दोनों शादी कर लेंगे। फिलहाल देखते हैं कि दोनों कब शादी करते हैं।

First published on: Aug 10, 2018 10:37 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.