TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

बच्चे के साथ निक की तस्वीर प्रियंका ने शेयर की, ट्रोलर्स बोले इतनी जल्दी पिता बन गए !

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में है। इन दिनों प्रियंका निक के साथ न्यूयॉर्क में समय बीता रही है। आए दिन दोनों की कई फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। हाल ही में प्रियंका ने निक जोनस की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में निक एक बच्चे […]



देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में है। इन दिनों प्रियंका निक के साथ न्यूयॉर्क में समय बीता रही है। आए दिन दोनों की कई फोटो और वीडियो वायरल हो रही है। हाल ही में प्रियंका ने निक जोनस की एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में निक एक बच्चे के साथ हैं। इस तस्वीर में निक अपने भतीजे को गेद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा था कि 'Nephew और boo' बहुत क्यूट हैं। वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स इस तस्वीर के चलते निक को ट्रोल कर रहे हैं। 


एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अरे इतनी जल्दी बेबी किसका होता है।' वहीं, एक ने पूछा कि ये किसका बच्चा है। इतना ही नहीं एक यूजर ने बच्चा खिलाने पर निक जोनस के लिए लिखा है, 'आदत डाल लो जीजा जी। वहीं एक यूजर ने तो प्रियंका पर कमेंट करते हुए लिखा- शादी से पहले बच्चा हो गया वहीं एक ने लिखा-निक एक दिन बहुत अच्छे पिता बनेंगे।



बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने और निक जोनस के रिश्ते को आगे लेकर जा रही है। जल्द ही प्रियंका दुल्हन बनने जो जा रही है। अब दोनों ही शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। बीते दिनों ही दोनों जोधपुर गए थे। राजशाही ठाठ-बाठ के साथ दोनों सात फेरे जोधपुर में लेंगे। दोनों की शादी उम्मेद भवन जोधपुर में होगी। खबर है 2 दिसंबर को निक और प्रियंका शादी करेंगे। 


 


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.