TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

अर्जुन-मलाइका की शादी को लेकर आया नया अपडेट, इस महीने बजेगी शहनाइयां

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और फैंस उनको एक साथ देखकर काफी खुश भी होते […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और फैंस उनको एक साथ देखकर काफी खुश भी होते हैं। दोनों ने साल 2019 में अपने प्यार का ऐलान किया था और तब से ही इनके प्यार की चर्चा हो रही हैं। दोनों अपने प्यार को और आगे बढ़ाते हुए अब शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं।   और पढ़िएदीपिका पादुकोण का कान्स लुक देख सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स, बोले- ‘सस्ती जूलिया फॉक्स’     जानकारी के मुताबिक, दोनों ने शादी का फैसला करके अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ने के बारे में सोचा है। ये पता चला है कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते है। इसी के साथ ये भी जानकारी मिली है कि, अर्जुन और मलाइका एक ग्रैंड शादी नहीं करना चाहते हैं वो अपनी शादी को रजिस्टर करने के बाद एक रिसेप्शन देंगे और दोनों की में सिर्फ रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।   और पढ़िएऋचा चड्ढा ने अली फजल संग शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब करेंगे शादी   कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर (Malaika And Arjun) के साथ अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'मुझे लगता है कि हम अपने रिश्ते में एक ऐसी जगह पर हैं जहां हम उसके अगले हिस्से के बारे में सोच रहे हैं। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं। हम एक ही लेवल पर हैं। एक-दूसरे की सोच और आइडिया के साथ। हम सच में एक दूसरे को चाहते हैं और कई चीजें अलग भी है।' मलाइका ने कहा था कि, 'हम इसके बारे में हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन हम इसको लेकर बहुत गंभीर भी हैं। मैं हमेशा उनसे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। हम बाकी का पता लगा लेंगे, लेकिन मुझे पता है कि वो मेरा लिए बिल्कुल सही हैं।'       यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें     Click Here -  News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.