Neetu Kapoor Birthday Celebration: बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने हाल ही में अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। इस खास दिन को एक्ट्रेस नेअपनी पूरी फैमिली के साथ लंदन में सेलिब्रेट किया। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ एक फोटो शेयर की है। तस्वीर में नीतू, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी, भरत साहनी, समारा साहनी, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, तैमूर अली खान, रीमा जैन, करिश्मा कपूर और समायरा कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, ‘फैमिलिया के साथ बर्थडे लंच।’
इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें नीतू कपूर अपने परिवार के साथ मिलकर केक कट करती देखी जा सकती हैं। रिद्धिमा (Riddhima Kapoor Sahni) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बर्थडे सेलीब्रेशन के वीडियो के साथ कुछ तस्वीरों की एक सीरीज भी साझा की थी, जिसमें आधी रात नीतू के इंटिमेट बर्थडे सेलीब्रेशन को देखा जा सकता है।
ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नीतू हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं। वहीं रिद्धिमा ब्लू कलर के आउटफिट में काफी स्टाइलिश लग रही थीं। वीडियो में नीतू अपने परिवार के बर्थडे विश के बीच अपना बर्थडे केक काट रही हैं। हालांकि इस फैमिली फोटो में न तो रणबीर कपूर नजर आए और ना ही आलिया भट्ट।
दरअसल, ये दोनों की अपनी अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं, जिस कारण मां के जन्मदिन में शामिल नहीं हो पाए। नीतू के बर्थडे पर उनकी बहू आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने नीतू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया था। नीतू कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में राज मेहता की ‘जुगजुग जीयो’ में देखा गया था, जिसमें वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में थे।