---विज्ञापन---

Neena Gupta B’day: जब नीना गुप्ता बनी थीं बिन ब्याही मां, उठाया था ये बड़ा कदम

Neena Gupta B’day: नीना गुप्ता (Neena Gupta) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। नीना ने टीवी शो खानदान से अपनी एक अलग पहचान बनाई, जिसके बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिली। वहीं आज नीना अपना 63वां जन्मदिन (Neena Gupta Birthday) मना रही हैं और इस […]

Neena Gupta B’day: नीना गुप्ता (Neena Gupta) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। नीना ने टीवी शो खानदान से अपनी एक अलग पहचान बनाई, जिसके बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिली। वहीं आज नीना अपना 63वां जन्मदिन (Neena Gupta Birthday) मना रही हैं और इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।

Career lessons to learn from Neena Gupta! | The Times of India

नीना गुप्ता का जन्म 4 जून 1959 दिल्ली में हुआ। उनके पिता का नाम आर एन गुप्ता है। उनकी मां चाहती थी कि वो IAS ऑफिसर बने लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। नीना को करियर में सफलता गाने ‘चोली के पीछे क्या है से मिली’ जो कि माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था।

Neena Gupta: I'm not a bold person - Hindustan Times

इस गाने के बाद वो कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आईं जिसमें दो यारों, मंडी, त्रिकाल, गांधी जैसी फिल्में शामिल हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने अपने करियर में वेब सीरीज में भी काम किया है।

Neena Gupta: I Used To Be Jealous Of Shabana Azmi Because She Would Get All Nice Parts

हाल ही में आई एक्ट्रेस की वेब सरीज ‘पंचायत 2’ है जिसमें उनके रोल को बहुत ही पसंद किया गया लेकिन उनकी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए। आपको बता दें, नीना गुप्ता को वेस्टइंजीज के खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स से प्यार हो गया था।

विवियन रिचर्ड्स, नीना गुप्ता, मसाबा

ये बात उस दौरान की है जब वेस्टइंडीज की टीम भारत में मैच खेलने आई थी उस दौरान मुंबई में एक पार्टी रखी गई जिसमें नीना गुप्ता और विवियन रिचर्ड्स की मुलाकात हुई। मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ने लगी और देखते ही देखते दोनों को प्यार हो गया।

विवेक मेहरा, नीना गुप्ता

फिर एक दिन पता चला की नीना गुप्ता मां बनने वाली है लेकिन उनको पता था कि रिचर्ड्स से उनकी शादी नहीं हो पाएगी क्योंकि वो शादीशुदा थे। इसके बावजूद नीना ने अपने दोस्तों और परिवार के खिलाफ जाकर उन्होंने बेटी को जन्म दिया।

Neena Gupta recalls 'traumatic' incident where burning man charged towards her and baby Masaba: 'Behen madad karo' - Hindustan Times

ये सफर तय करना उनके लिए आसान नहीं था लेकिन उन्होंने इसे मुमकिन बनाया। बेटी के जन्म के बाद विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता अलग हो गए। फिर साल 2008 में उन्होंने विवेक मेहरा से शादी रचाई।

First published on: Jul 04, 2022 09:15 AM