TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Navya Naveli Nanda: जापान में छुट्टियां मना रही हैं अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा, देखें तस्वीरे

Navya Naveli Nanda: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्टार किड होने के कारण नव्या नवेली अक्सर ही चर्चा का में बनी रहती हैं। नव्या सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो पर पोस्ट करती […]

Navya Naveli Nanda: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्टार किड होने के कारण नव्या नवेली अक्सर ही चर्चा का में बनी रहती हैं। नव्या सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो पर पोस्ट करती रहती हैं। इन दिनों नव्या जापान की राजधानी टोक्यो (Tokyo) में वेकेशन मना रही हैं। लगातार वेकेशन ट्रिप की फोटोज भी पोस्ट कर रही हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में नव्या को डेनिम पैंट के साथ नीले रंग का किमोनो-स्टाइल टॉप पहने हुए देखा जा सकता है।   और पढ़िए – Anushka Sharma: ऑरेंज मोनोकनी पहन अनुष्का शर्मा ने शेयर किया ‘बीच लुक’, फैंस के उड़े होश     नव्या ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ' एक संडे क्योटो में '. सक्सेसफुल बिजनेस वुमन नव्या के तस्वीरों को साथ कुछ वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों और वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इन वीडियो और तस्वीरों में नव्या नवेली जापान की संस्कृति, व्यंजन और पर्यटन की झलक साझा करती दिख रही हैं। इस फोटो में जापानी टोपी पहने और देशी खाने का लुत्फ उठाती देखी जा सकती हैं। वह कभी टोक्यो की नदी के बीच जाकर फोटो क्लिक करती दिख रही हैं , तो कभी वहां की सड़कें और अन्य खूबसूरत चीजों को एन्जॉय करती हुई देखी जा सकती हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों से नव्या के सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ डेटिंग की खबरें आ रही हैं। दोनों में से किसी ने भी अब तक इस पर कन्फर्मेशन नहीं दिया है, लेकिन पिछले दिनों सोशल मीडिया पर किए पोस्ट से लोगों को ये अंदाजा लगाने में देर नहीं लगी कि नव्या और गहराईयां स्टार डेट कर रहे हैं।   और पढ़िएआलिया भट्ट संग शादी के बाद कितनी बदली रणबीर कपूर की जिंदगी, एक्टर ने किया खुलासा   नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) ने अपनी मां श्वेता बच्चन नंदा (Shweta Bachchan) की तरह बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है लेकिन नव्या हमेशा से अपनी मां और पिता की तरह सक्सेसफुल बिजनेस वुमन बनना चाहती हैं और वह इसी फिल्ड में अपना करियर बना रही हैं।  

यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

   

Click Here -  News 24 APP अभी download करें

 

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.