---विज्ञापन---

Navratri 2022: मां दुर्गा की भक्ति के रंग में रंगे बॉलीवुड के ये सितारे, साझा किए पोस्ट

Navratri 2022: आज पूरा भारत देश नवरात्रि के इस पावन त्योहार को मना रहा है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के सभी रूपों की पूजा भक्तिभाव से की जाती है। यही नहीं नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। मां शैलपुत्री पर्वतराज ह‍िमालय की बेटी हैं, जिनको सफेद रंग […]

Celebs who celebrate Navratri
Celebs who celebrate Navratri

Navratri 2022: आज पूरा भारत देश नवरात्रि के इस पावन त्योहार को मना रहा है। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के सभी रूपों की पूजा भक्तिभाव से की जाती है। यही नहीं नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। मां शैलपुत्री पर्वतराज ह‍िमालय की बेटी हैं, जिनको सफेद रंग बहुत प्रिय होता है। इस खास अवसर पर आम इंसान से लेकर सेलेब्रिटीज तक मां दुर्गा की अराधना करते हैं। नवरात्रि के पहले दिन कई सेलेब्स ने त्योहार पर मातारानी की पूजा की और पोस्ट साझा कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)

सदी के महानायक और पूर्व लोकसभा सदस्य अमिताभ बच्चन इस त्योहार को बड़ी ही उमंग के साथ मनाते हैं। बिग बी ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट साझा किया और लिखा, ‘T 4423-नवरात्रि की अनेक शुभकामनाएँ’।

यहाँ पढ़िएKatrina Kaif Video: मां के स्कूल पहुंची कटरीना कैफ, बच्चों संग जमकर किया डांस

अजय देवगन (Ajay Devgn)

एक्शन किंग कहे जाने वाले अजय देवगन ने भी नवदुर्गा की भक्ति में लीन होकर एक पोस्ट शेयर कर सभी को शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं’।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी हमेशा से ही बड़ी धार्मिक हैं और हर त्योहार को बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मनाती हैं। नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर मां की सुंदर आरती की झलक दिखाई हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘शारदीय नवरात्रि की धेरों शुभकामनाएं, आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं…आइए इन पवित्र 9 दिनों के दौरान आत्मा को और शुद्ध करें’।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt)

आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है और सभी को शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेत्री ने लिखा, ‘शुभ नवरात्रि, आपके स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि की कामना’।

यहाँ पढ़िएनेहा शर्मा ने बहन आयशा संग की पार्टी, दिखा जबरदस्त बॉन्ड

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

धाकड़ क्वीन कंगना रनौत भी पूजा-पाठ और श्रद्धा में काफी विश्वास रखती हैं। इसी चलते एक्ट्रेस हर त्योहार का आनंद लेती हैं। कंगना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पोस्ट में अपनी तस्वीर शेयर कर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। इसमें उन्होंने लिखा, ‘नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं’।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

First published on: Sep 26, 2022 06:56 PM