---विज्ञापन---

Rakhi Sawant: एक्ट्रेस राखी सावंत की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें मामला

Rakhi Sawant: फेमस एक्ट्रेस राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर केस दर्ज कराई थी। अब इसी मामले में मुंबई पुलिस ने राखी सावंत की गिरफ्तारी की है। क्या है मामला? एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा […]

Rakhi Sawant
Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: फेमस एक्ट्रेस राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत पर केस दर्ज कराई थी। अब इसी मामले में मुंबई पुलिस ने राखी सावंत की गिरफ्तारी की है।

क्या है मामला?

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने पिछले साल राखी के खिलाफ ‘आपत्तिजनक भाषा’ के इस्तेमाल और आपत्तिजनक फोटोज, वीडियोज रिलीज करने की शिकायत दर्ज कराई थी। अब इसी मामले में राखी सावंत की गिरफ्तारी हुई है। शर्लिन चोपड़ा ने इस बारे में ट्वीट करते हुए लिखा है कि- राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

और पढ़िए-Jacqueline Fernandez Statement: ‘सुकेश ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी- जैकलीन फर्नांडिस

शर्लिन के वकील सुहैल शरीफ ने भी इस खबर पर मुहर लगाई है। राखी आज (19 जनवरी) दोपहर 3 बजे अपनी डांस एकेडमी का उद्घाटन करने वाली थीं। लेकिन, उससे पहले ही राखी मुंबई पुलिस के हथे चढ़ गईं।

ये भी पढ़ें: Uorfi Javed को क्यों चाहिए सिक्योरिटी? दिल खोलकर बताई पूरी कहानी

राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से अपने पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में मीडिया के सामने रोते हुए अपना दुखड़ा सुनाती नजर आई थीं। राखी सावंत ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह अपने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी खान संग शादी रचा ली है। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई थीं। उन्होंने छोटा निकाह और कोर्ट मैरिज की है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Jan 19, 2023 03:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.