मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और मिशेल मोरोन (Michele Morrone) के गाना ‘मुड़ मुड़ के’ (Song Mud Mud Ke) की घोषणा पहले ही कर दी गई थी वहीं अब इस गाने का एक पोस्टर जारी किया गया हैं।
इस पोस्टर में जैकलीन फर्नांडीज और मिशेल मोरोन की केमिस्ट्री काफी जबरदस्त लग रही हैं और दोनों की रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, ‘मुड़ मुड़ के’ गाने का संगीत टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने दिया है और गाने की कोरियोग्राफी शक्ति मोहन (Shakti Mohan) ने की है। आपको इस गाने का टीजर 8 फरवरी, 2022 को रिलीज किया जाएगा जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। वहीं इस गाने को लेकर देसी म्यूजिक फैक्ट्री के फाउंडर और सीईओ अंशुल गर्ग (Anshul Garg) ने कहा कि, उनको बहुत खुशी है कि ‘मुड़ मुड़ के’ गाने के साथ वो ‘365 डेज़’ स्टार मिशेल मोरोन का स्वागत कर रहे है।
इसी के साथ अंशुल गर्ग ने ये भी कहा कि, 2022 में हम उस मुक़ाम में आगे बढ़े है जिसके बारे में बहुत समय से सोच रहे थे। दरअसल, इस गाने के जरिए मिशेल मोरोन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे हैं जो की धमाल मचाने को तैयार है। इसी को लेकर टोनी कक्कड़ का कहना है कि “मिशेल मोरोन और जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम करना सम्मान की बात है और ये एक ऐसा गाना है जो लोगों थिरकने पर मजबूर कर देगा।
इस गाने को लेकर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने कहा कि, संगीत हमारे देश की पहचान का एक बड़ा हिस्सा है और जैकलीन फर्नांडिस के साथ मिशेल मोरोन का इसमें शामिल होना कमाल का है। इसी के साथ कहा कि, ‘मुड़ मुड़ के’ (Mud Mud Ke) गाने ने उनको वो मौका दिया है जिसके लिए वो अभारी हैं। वहीं ये गाना तो काफी सुर्खियों में है जिससे लग रहा है कि, ये गाना धमाल मचाने को तैयार हैं।
यहाँ पढिए – बॉलीवुड से जुडी ख़बरें