TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Mrs Universe Divine 2022: पल्लवी सिंह ने जीता मिसेज यूनिवर्स डिवाइन का खिताब

Mrs Universe Divine 2022: कानपुर की मिसेज पल्लवी सिंह ने 110 देशों के बीच अपने देश का नाम रौशन करते हुए मिसेज यूनिवर्स डिवाइन (Mrs Universe Divine 2022) का खिताब अपने नाम किया है। विश्व स्तरीय मिसेज यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के इस आयोजन में भारत से पल्लवी सिंह (Pallavi Singh) एकमात्र प्रतियोगी थीं, जिन्होने ये साबित […]

Mrs Universe Divine 2022: कानपुर की मिसेज पल्लवी सिंह ने 110 देशों के बीच अपने देश का नाम रौशन करते हुए मिसेज यूनिवर्स डिवाइन (Mrs Universe Divine 2022) का खिताब अपने नाम किया है। विश्व स्तरीय मिसेज यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के इस आयोजन में भारत से पल्लवी सिंह (Pallavi Singh) एकमात्र प्रतियोगी थीं, जिन्होने ये साबित किया कि भारतीय महिलाएं जीवन के हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं। साउथ कोरिया के योसु शहर में 22 से 30 जून को आयोजित किया गया।कानपुर में जन्मी पल्लवी सिंह ने 2020 में जयपुर में आयोजित मिसेज इंडिया, 2021 में मिसेज इंडिया - शी इज इंडिया संस्था के जरिए आयोजित एशिया स्तर की प्रतियोगिता में मिसेज इंडो-एशिया यूनिवर्स का खिताब भी अपने नाम किया है। पल्लवी सिंह अपनी इस जीत का श्रेय अपनी मां गीता सिंह को देती हैं। पल्लवी ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि मैं अपनी मां के द्वारा दिए गगए मूल्यों को समाज के सामने रखना चाहती हूं। पल्लवी ने अपने इस खिताब को देश की महिलाओं को समर्पित किया और कहा कि मैं अपनी जीत के जरिए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जागरूकता लाना चाहती हूं।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.