Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Mouni Roy : ट्रोलर्स से परेशान हुईं मौनी रॉय, मजबूरी में उठाना पड़ा ये कदम

Mouni Roy : टीवी की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में मियामी से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय ऑरेंज-व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक स्कर्ट के साथ स्टाइल किया हुआ है। एक्ट्रेस सड़क पर […]

Mouni Roy
Mouni Roy

Mouni Roy : टीवी की फेमस एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हाल ही में मियामी से अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय ऑरेंज-व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को एक स्कर्ट के साथ स्टाइल किया हुआ है। एक्ट्रेस सड़क पर टहलती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने जल्द ही इंस्टाग्राम रील्स से अपनी वीडियो को डिलीट कर दिया है।

मौनी ने शेयर किया था अपना ग्लैमरस वीडियो (Mouni Roy)

दिशा पाटनी और मौनी रॉय न्यू बेस्टी बनी हैं। जो इन दिनों एक साथ मियमि में वेकेशन मना रही हैं। दोनों की बेस्ट फ्रेंड गोल्स देते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हाल ही में, मौनी रॉय ने एक वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसे उनकी बेस्टी दिशा पाटनी ने रिकॉर्ड किया था।

दिशा ने मौनी की बॉडी पर किया कमेंट

वैसे तो मौनी रॉय की ये वीडियो देखने में नार्मल ही लग रही है लेकिन कई लोगों ने मौनी की पोस्ट पर भद्दे कमेंट किए हैं। उन्होंने एक्ट्रेस को उनके पहनावे के लिए शर्मिंदा किया और ऐसा लग रहा है कि मौनी ने वीडियो को पूरी तरह से हटाने का फैसला किया है। इस वीडियो पर मौनी की दोस्त दिशा पटानी ने भी कमेंट कर लिखा था, “इस शरीर को देखो! दिशा और मौनी ने इससे पहले मियामी से दोनों की और भी तस्वीरें शेयर की थीं।

दिशा ने सभी के लिए लिखा पोस्ट

बता दें कि दिशा और मौनी की हाल ही में दोस्ती हुई है। दोनों अक्षय कुमार के साथ ‘द एंटरटेनर टूर’ का हिस्सा थीं। एंटरटेनर्स में अक्षय कुमार, नोरा फतेही, अपारशक्ति खुराना, दिशा, मौनी, सोनम बाजवा और स्टेबिन बिन शामिल हैं जिन्होंने लाइव ऑडियंस का मनोरंजन किया है। जैसे ही सब खत्म हुआ, दिशा ने सभी के लिए एक पोस्ट लिखा किया। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “नई यादों और नए दोस्तों के लिए..उनके लिए आभारी हूं।”

First published on: Mar 16, 2023 05:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.