Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Mouni Roy B’day: एक्टिंग के लिए मौनी रॉय ने छोड़ी थी पढ़ाई, ऐसे किया टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय

Mouni Roy B’day: मौनी रॉय (Mouni Roy) टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं हैं। मौनी रॉय अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खुबसूरती को लेकर हेडलाइन्स मं बनी रहती हैं। एक्ट्रेस हर लुक में कहर बरपाती हुई नजर आती हैं। वहीं आज मौनी रॉय आज अपना 37वां जन्मदिन (Mouni Roy 37th […]

Mouni Roy
Mouni Roy

Mouni Roy B’day: मौनी रॉय (Mouni Roy) टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं हैं। मौनी रॉय अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खुबसूरती को लेकर हेडलाइन्स मं बनी रहती हैं। एक्ट्रेस हर लुक में कहर बरपाती हुई नजर आती हैं। वहीं आज मौनी रॉय आज अपना 37वां जन्मदिन (Mouni Roy 37th Birthday) मना रही हैं और इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें।

A Virtual Tour Of Stunning House Of Mouni Roy

मौनी रॉय ने एक्टिंग के लिए छोड़ी पढ़ाई

मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर 1985 को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में हुआ। मौनी रॉय ने अपनी स्कूली पढ़ाई पश्चिम बंगाल से की और फिर  दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। कहा जाता है कि, मौनी रॉय के माता-पिता चाहते थे कि वो एक पत्रकार बनें जिसके चलते उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन कोर्स में दाखिला ले लिया लेकिन वो एक एक्ट्रेस बनना चाहती थी जिसकी वजह से उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी।

यहाँ पढ़िए – Emergency: कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ से सतीश कौशिक का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, निभाएंगे ये अहम रोल

पहली बार इस सीरियल में आई नजर

मौनी रॉय पढ़ाई छोड़कर मुंबई चली गई और बैकग्राउंड डांसिंग में काम करना शुरू किया। मौनी रॉय साल 2007 में टीवी के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में नजर आई। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज किए लेकिन उनको पहचान ‘देवों के देव महादेव’ से मिली। इसमें उन्होंने एक्टिंग से घर-घर में पहचान बनाई और फिर वो ‘नागिन’ में नजर आई जिसके बाद वो छा गई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने का सोचा जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की।

Mouni Roy Drops Sizzling Hot Pictures As She Flaunts Her Bikini Body Raising The Temperature-SEE PICS

पहली बार इस फिल्म में दिखीं एक्ट्रेस

मौनी रॉय को पहली बार अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म रन में नजर आई। इसमें वो एक गाने में बतौर डांसर दिखी। इसके बाद वो साल 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गोल्ड’ में अहम रोल में नजर आई जिसमें दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद वो ‘मेड इन चाइना’ और ‘लंदन कॉन्फीडेंशियल’ में दिखी और हाल ही में वो ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वो एक अहम रोल में दिख रही हैं जिसकी चर्चा हर तरफ है।

यहाँ पढ़िए – Ekta Kapoor Arrest Warrant: एकता और मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानें मामला

I found him at last” - Mouni Roy about husband, Suraj Nambiar | Filmfare.com

सूरज नांबियार संग रचाई शादी

मौनी रॉय की पर्सनल लाइफ की बात करें तो इसी साल उन्होंने सूरज नांबियार (Suraj Nambiar)  संग शादी रचाई जिसमें तमाम सितारों ने शिरकत की थी। वहीं इन दिनों वो फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता को एन्जॉय कर रही हैं। इतना ही नहीं मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी अदाओं से लोगों का दिल धड़का देती हैं। वहीं एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त हैं और वो आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

First published on: Sep 28, 2022 11:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.