Thursday, 18 April, 2024

---विज्ञापन---

Motion Poster Release: राजकुमार राव की फिल्‍म ’हिट-द फर्स्‍ट केस’ का मोशन पोस्टर आउट

Hit The First Case Motion Poster Out: राजकुमार राव बॉलीलुड के एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें लोग उनके किरदारों की वजह से जानते हैं। बेशक चेहरे से एक्टर उतने बेहतरीन ना लगते हों, मगर उनका हुनर ही उनकी खासियत है। इस बात का सबूत उनकी की गई फिल्में खुद देती हैं। अब हाल ही में […]

Hit The First Case Motion Poster Out: राजकुमार राव बॉलीलुड के एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें लोग उनके किरदारों की वजह से जानते हैं। बेशक चेहरे से एक्टर उतने बेहतरीन ना लगते हों, मगर उनका हुनर ही उनकी खासियत है। इस बात का सबूत उनकी की गई फिल्में खुद देती हैं। अब हाल ही में राजकुमार राव की अगली फिल्म ‘हिट-द फर्स्ट केस’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है। राजकुमार एक बार फिर अपने इंटेंस किरदार से लंबे समय तक दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

फैंस को बता दें कि इस साल अप्रैल में फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद मेकर्स ने अब राजकुमार राव (RajKummar Rao) के फर्स्ट लुक को दिखाया है। मूवी में एक्टर एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, सान्या मल्होत्रा फिल्म में लीड रोल प्ले कर रही हैं। राजकुमार राव की पहली झलक काफी शानदार है, वो कटी हुई दाढ़ी और दोनों कानों में बाली पहने नजर आ रहे हैं। इसके आगे बता दें कि पोस्टर को शेयर करते हुए राजकुमार ने कैप्शन में लिखा, ‘पहला रहस्य सुलझाना, 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है, हिट-द फर्स्‍ट केस’।

आपको बता दें कि ‘हिट–द फर्स्ट केस’ इसी नाम की एक तेलुगु फिल्म की हिंदी रीमेक है। फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन डॉ. शैलेश कोलानु ने किया है, जिन्होंने पहली फिल्म का निर्देशन भी किया था। ‘हिट–द फर्स्ट केस’ एक पुलिस वाले की कहानी है, जो एक लापता लड़की की तलाश में है। भूषण कुमार, दिल राजू, कृष्ण कुमार और कुलदीप राठौर निर्मित ये फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके आगे बता दें कि फिल्मी पर्दे पर पहली बार राजकुमार के साथ सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) की जोड़ी देखने को मिलेगी। सान्या फिल्म और राजकुमार के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

First published on: Jun 11, 2022 07:01 PM