मुंबई। हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। मदर्स डे दुनिया भर में मां के प्यार के लिए एक खास दिन होता है, जिसे हर एक देश अलग-अलग तरीके से मनाता है। इस दिन बच्चे अपनी मां के लिए प्यार जाहिर करते हुए उनके लिए अपने-अपने अंदाज में सरप्राइज प्लान करते हैं। ऐसा ही कुछ टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखने को मिलता है। इस बार कई एक्ट्रेसेस के लिए मदर्स डे बेहद खास होने वाला है, क्योंकि पहली बार ये एक्ट्रेसेस मां बनी हैं। इस लिस्ट में काजल अग्रवाल से लेकर भरती सिंह का नाम शामिल है।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इसी साल 15 जनवरी को सेरोगैसी के जरिए मां बनी थीं। हालांकि इस बात की जानकारी उन्होंने 22 जनवरी 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट के जरिए दी। एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया था और इसी के साथ अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने एक छोटी सी पार्टी भी रखी थी। ऐसे में इस साल प्रियंका पहली बार मां बनने के बाद मदर्स डे सैलिब्रेट करेंगी।
काजल अग्रवाल
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी और दिलकश अदाओं से दर्शकों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस काजल अग्रवाल (Kajal Aggarwal) भी इसी साल 19 अप्रैल को मां बनी हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम एक्ट्रसे ने नील रखा है। इसी के साथ काजल मां बनने के बाद अपना पहला मदर्स डे मनाएंगी। बता दें कि काजल अग्रवाल और गौतम किचलू ने 30 अक्टूबर 2020 में शादी रचाई थी। इस शादी में सिर्फ उनके परिवार और कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया गया था।
प्रीति जिंटा
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने सेरोगेसी की मदद से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 18 नवंबर 2021 के दिन उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि वो जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। लेकिन इस बीच खास बात तो ये थी कि प्रीति ने 46 साल की उम्र में आकर अपना मदरहुड एन्जॉय किया। तो ऐसे में ये मदर्स डे प्रीति जिंटा के लिए भी बेहद खास होने वाला है।
भारती सिंह
भारती सिंह (Bharti Singh) और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiya) इसी साल 3 अप्रैल को पेरैंट्स बने हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारती सिंह (Bharti Singh Baby Boy) ने एक लड़के को जन्म दिया। इस बात की जानकारी भी खुद भारती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी थी। यानि कि ये मदर्स डे भारती के लिए भी बेहद खास होने वाला है।
देबिना
एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और एक्टर गुरमीत चौधरी के घर भी खुशियों ने 4 अप्रैल को दस्तक दी। जी हां एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म की खबर इस दिन अपने फैंस के साथ शेयर की और सबको चौंका कर रख दिया। इस बात की जानकरी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर दी थी। इसी के साथ आपको बता दें कि शादी के 11 साल बात देबिना मां बनी थी। इसलिए ये मदर्स डे देबिना के लिए तो खुशियों से भरा होने वाला है।
पूजा बेनर्जी
टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी (Pooja Banerjee) ने इसी साल 12 मार्च के दिन एक बेटी को जन्म दिया। पूजा और संदीप सेजवाल ने माता-पिता बनने की खुशी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसी के साथ आपको बता दें कि पूजा डीलिवरी के कुछ समय बाद ही अपने काम पर वापस भी आ गई थी। ऐसे में वो भी इस साल अपना पहला मदर्स डे मनाएंगी।