---विज्ञापन---

Mom To Be: बिपाशा बसु ने फिर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति करण सिंह ग्रोवर ने दिया बेहतरीन रिएक्शन

Bipasha Basu Flaunts Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। और अपने बेहतरीन दिनों की झलक फैंस के साथ पोस्ट के जरिए साझा कर रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते […]

Mom To Be: Bipasha Basu flaunts baby bump again, husband Karan Singh Grover reacts
Mom To Be: बिपाशा बसु ने फिर फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति करण सिंह ग्रोवर ने दिया बेहतरीन रिएक्शन

Bipasha Basu Flaunts Baby Bump: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही हैं। और अपने बेहतरीन दिनों की झलक फैंस के साथ पोस्ट के जरिए साझा कर रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें उन्हें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते देखा जा रहा है। साथ ही उनकी फोटोज पर पति करण सिंह ग्रोवर ने भी दिल खोलकर प्यार लुटाया है।

यहाँ पढ़िए – Richa-Ali Reception: ऋचा चड्ढा-अली फजल ने दिया ग्रैंड रिसेप्शन, विक्की कौशल संग इन सितारों ने की शिरकत

बिपाशा बसु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

बिपाशा बसु ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर चार तस्वीरों की एक सीरीज साझा (Bipasha Basu Post) की है। इन फोटोज में डीवा को सोफे पर लेट पोज देते देखा जा रहा है। एक्ट्रेस ने येलो कलर का शॉर्ट काफ्तान कुर्ता पहन रखा है, साथ ही खुले बालों और लाल लिपस्टिक के साथ अपने लुक को कम्पलीट करती नजर आई हैं। इन चारों तस्वीरों में बिपाशा बसु का अलग-अलग मूड देखने को मिल रहा है। वहीं, एक्ट्रेस की मुस्कान इस बात का सुबूत दे रही है कि वो इस समय को काफी एन्जॉय कर रही हैं।

फैंस और सितारों ने यूं किया रिएक्ट

बिपाशा बसु ने पिक्चर्स को साझा करते हुए लव और नजर ना लगने वाला इमोजी बनाया है। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को अबतक 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, फैंस समेत सितारे भी पोस्ट पर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। आरती सिंह ने हार्ट वाला इमोजी बनाया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है,’आपकी डिलिवरी कब होगी।’ दूसरे ने लिखा,’क्वीन बिपाशा, प्लीज अपने हैंडसम पति को पर्दे पर वापसी के लिए कहो, हम उन्हें देखने के लिए बेताब हैं।’ एक अन्य लिखते हैं,’भगवान आप दोनों पर कृपा बनाए रखे।’

यहाँ पढ़िए – Riteish Deshmukh Statement: बॉलीवुड बॉयकॉट पर रितेश देशमुख ने तोड़ी चुप्पी, बोले-बॉयकॉट ट्रेंड से फर्क नहीं…

पति करण सिंह ग्रोवर ने लुटाया प्यार

करण सिंह ग्रोवर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पत्नी बिपाशा की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, ‘बार-बार तुमसे प्यार करते रहो।’ आपको बता दें कि बिपाशा और करण की पहली मुलाकात 2015 में फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म के सेट से शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद करण और बिपाशा ने अप्रैल 2016 में अपने इस रिश्ते को शादी के बंधन में बदल दिया। अब शादी के करीब 6 साल बाद यह कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

First published on: Oct 04, 2022 06:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.