Mirzapur Release Date: भारत की सबसे पॉपुलर और कल्ट OTT फ्रैंचाइज़ी 'मिर्ज़ापुर' अब डिजिटल दुनिया से निकलकर सीधे सिनेमाघरों में धमाका करने वाली है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट ने ऑफिशियल तौर पर ऐलान कर दिया है कि 'मिर्ज़ापुर: द मूवी' को लेकर अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है, और फिल्म थिएटर्स में रिलीज को तैयार है. यह पहली बार होगा जब मिर्ज़ापुर यूनिवर्स की कहानी बड़े पर्दे पर दिखाई देगी.

इस फिल्म में दर्शकों को मिर्ज़ापुर की वही रॉ, खतरनाक और दमदार दुनिया देखने को मिलेगी, लेकिन इस बार और बड़े स्केल और सिनेमैटिक ट्रीटमेंट के साथ, मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म मिर्ज़ापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी पेश करेगी, जो फैंस के लिए पूरी तरह फ्रेश एक्सपीरियंस होगी.

---विज्ञापन---

सबसे बड़ी बात यह है, कि फिल्म में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया, अली फजल गुड्डू पंडित और दिव्येंदु शर्मा मुन्ना भैया के किरदार में लौट रहे हैं. मुन्ना भैया की वापसी को लेकर फैंस लंबे समय से एक्साइटेड थे, और अब मेकर्स ने उनकी एंट्री से सस्पेंस भी खत्म कर दिया है, यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दसल्तक देगी.

---विज्ञापन---

बता दें, फिल्म का डायरेक्शन गुरमीत सिंह ने किया है, जिन्होंने मिर्जापुर के पहले सीजन से ही इसकी दुनिया को मजबूती दी है. वहीं कहानी एक बार फिर पुनीत कृष्णा ने लिखी है, जिससे साफ है, कि फिल्म में वही धांसू डायलॉग्स, पावर गेम और बदले की आग देखने को मिलेगी, जिसके लिए मिर्जापुर मशहूर है.

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है.वहीं स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा और सोनल चौहान जैसे कई दमदार कलाकार अहम किरदारों में नजर आएंगे.

बहरहाल, मिर्जापुर के फैंस के लिए यह पल बेहद खास है, जब OTT पर रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब कालीन भैया और गुड्डू पंडित सिनेमाघरों में भौकाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. 4 सितंबर 2026 को मिर्ज़ापुर का यह नया चैप्टर बड़े पर्दे पर इतिहास रचने के लिए कमर कस चुका है.