Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Janhvi Kapoor Look: जाह्नवी कपूर ने लहंगे में दिखाई किलर अदाएं, लुक देखकर फैंस हुए पानी-पानी

Janhvi Kapoor Photos: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर छाई रहती हैं। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज से लोगों का दिल धड़का देती हैं। वहीं अब उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें उनका कातिलाना […]

Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor Photos: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर छाई रहती हैं। जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज से लोगों का दिल धड़का देती हैं। वहीं अब उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमें उनका कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। जाह्नवी कपूर की इन फोटोज को देखकर आप पानी-पानी हो जाएंगे।

यहाँ पढ़िए – Mili Trailer Out: जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘मिली’ का दमदार ट्रेलर आउट, जिंदगी से लड़ती दिखीं एक्ट्रेस 

जाह्नवी कपूर का दिलकश अंदाज

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। इस फोटो में वो ग्राीन कलर के लहंगे में नजर आ रही और वो उनकी खूबसूरती लोगों को दीवाना बना रही हैं। एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा है और मांग टीका लगा रखा है। इन फोटोज में उनका दिलकश अंदाज फैंस के पसीने छूटा रहा है जिसपर से नजरें हटाना बेहद ही मुश्किल है।

अदाओं के दीवाने हुए फैंस

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की इन फोटोज को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके है और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पोस्ट पर फैंस ने कमेंट की बौछार कर दी है। कमेंट सेक्शन की बात करें तो कई यूजर्स ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की तो कई यूजर्स ने हॉर्ट और फायर वाली इमोजी शेयर की। इतना ही फैंस उनकी फोटोज के देखकर शेयर भी कर रहे हैं और उनपर अपना दिल हार रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हो, उनका हर लुक आते ही वायरल हो जाता है।

यहाँ पढ़िए – Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: दीवाली से पहले भाईजान का फैंस को तोहफा, इस दिन रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ 

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का हर लुक फैंस को काफी पसंद आता है। एक्ट्रेस अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं और फैंस उनके स्टाइल को फॉलो भी करते है। आपको बता दें, जाह्नवी कपूर की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘मिली’ में नजर आने वाली हैं जिसका ट्रेलर आउट हो गया है। ये फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी जिसे देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें  

First published on: Oct 16, 2022 11:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.