Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Mika Singh Island: मीका सिंह ने खरीदा प्राइवेट आइलैंड, वीडियो शेयर कर दिखाई झलक

Mika Singh Iceland: मीका सिंह (Mika Singh) एक सिंगर है जिन्होंने बॉलीवुड में भी कई गाने गाए हैं। वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल मिका सिंह ने खुद का एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है जिसकी चर्चा इस […]

Mika Singh Iceland: मीका सिंह (Mika Singh) एक सिंगर है जिन्होंने बॉलीवुड में भी कई गाने गाए हैं। वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। दरअसल मिका सिंह ने खुद का एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है जिसकी चर्चा इस वक्त हर तरफ हो रही है। इतना ही नहीं मिका सिंह ने अपने प्राइवेट आइलैंड (Mika Singh Private Island) की झलक भी दिखाई है।

मीका सिंह ने खरीदा आइलैंड

मीका सिंह (Mika Singh) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो बोट चलाते हुए नजर आ रहे हैं। बोट पर एमएस भी लिखा है जिसका मतलब ‘मीका सिंह’ है। इस आइलैंड को खरीदने के बाद भारत के पहले सिंगर हैं जिन्होंने खुद का आइलैंड खरीदी है और ये सच में एक बड़ी बात है। इतना ही नहीं आइलैंड के साथ-साथ उन्होंने 7 बोट्स और 10 घोड़े भी खरीदे हैं।

यहाँ पढ़िए – Award 2022: अवॉर्ड फंक्शन में सलमान खान का जलवा, अनन्या पांडे ने लूटी महफिल

 

यहाँ पढ़िए – Godfather Trailer Out: ‘गॉडफादर’ का दमदार ट्रेलर आउट, चिरंजीवी-सलमान के एक्शन ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा

7 बोट्स और 10 घोड़े भी खरीदे

मीका सिंह (Mika Singh) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर फैकमेंट्स की बौछार कर दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए सिंह इज किंग लिखा। इसी के साथ एक यूजर ने ग्रेट भाई लिखा। इतना ही नहीं हजारों यूजर्स ने उन्हें बधाई दी और दिल वाले इमोजी शेयर किए। आपको बता दें, अब तक इस वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

फैंस ने तारीफों के बांधे पुल

मीका सिंह (Mika Singh) ने महज 8 साल की उम्र में ही गाना सीखना शुरू कर दिया थ। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट सिखे और भजन-किर्तन करने लगे। इसके बाद उन्होंने पंजाबी में गाने गाए शुरु किए और फिर हिंदी सिनेमा में गाने गए और उनकी आवाज का जादू ऐसा चला कि वो एक बड़े सिंगर बन गए। वो कई टीवी शोज में बतौर जज भी नजर आ चुके हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें 

First published on: Sep 29, 2022 09:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.