Wednesday, 24 April, 2024

---विज्ञापन---

Mika Di Vohti : मीका को देख बेकाबू हुई लड़की, सबके सामने कर दी ये हरकत

Mika Di Vohti: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) जल्द सिंगल से मिंगल होने वाले है। जी हां जल्द मिका सिंह दुनिया के सामने अपनी हमसफर को चुनने वाली है। इन दिनों अपने सिंगर अपने स्वयंवर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जल्द ही टीवी पर रिएलिटी शो ‘मीका दी वोटी’ (Mika […]

Mika Di Vohti: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) जल्द सिंगल से मिंगल होने वाले है। जी हां जल्द मिका सिंह दुनिया के सामने अपनी हमसफर को चुनने वाली है। इन दिनों अपने सिंगर अपने स्वयंवर को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। जल्द ही टीवी पर रिएलिटी शो ‘मीका दी वोटी’ (Mika Di Vohti) आने वाला है। इस स्वयंवर में दूर-दूर से लड़कियां मीका (Mika Singh) की दुल्हन बनने आ रही हैं।

 

और पढ़िए –  Ravi Kishan Nagma: चार बच्चों के पिता रवि किशन को जब नगमा से हो गया था प्यार, जाने फिर क्या हुआ ?

 

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की मीका सिंह को देखकर इतनी ज्यादा एक्साइटेड हो जाती है कि उन्हें किस करती हैं और खुद मीका उन्हें कंट्रोल करने के लिए कहते हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़की जो मीका के लिए हाथ में थाल पकड़े उनके पास आ रही हैं। वह लड़की मीका को फ्लाइंग किस देती हैं और मीका उन्हें कंट्रोल करने की बात कहते हैं।

बाद में वो लड़की उनके पास आकर उन्हें किस करती है और घुटनों के बल बैठकर अपने प्यार का इजहार करती है। मीका उस लड़की को कंट्रोल करने के लिए कहते हैं, जिस पर वो कहती है कि नहीं होता। बता दें ये शो 19 जून से स्टार भारत पर आएगा। इस शो में देश के कोने-कोने से 12 लड़कियां हिस्सा लेंगी, जो मीका सिंह का दिल जीतने की कोशिश करेंगी। अब मीका की वोटी कौन बनेगी ये तो वक्त ही बताएगा।

बता दें कि मीका (Mika Singh) से पहले राहुल महाजन, रतन राजपूत और राखी सावंत ने टीवी पर स्वयंवर रचाई थी। जिसमें राखी सावंत और रतन राजपूत को उनका दूल्हा नहीं मिला था। लेकिन राहुल महाजन को यहां अपनी दुल्हनिया डिंपी मिल गई थी। लेकिन शादी के पांच साल बाद दोनों में तलाक हो गया। अब देखना है कि मीका सिंह को इस शो में जीवन साथी मिलता है कि नहीं।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

 

First published on: Jun 15, 2022 12:28 PM