TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

सामने आई मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी के बेटे की पहली तस्वीरें

ब्रिटिश रॉयल फैमिली में प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल एक बेटे के माता-पिता बने हैं। हाल ही में मेगन ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह ही मेगन ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। शाही […]


ब्रिटिश रॉयल फैमिली में प्रिंस हैरी और मेगन मार्केल एक बेटे के माता-पिता बने हैं। हाल ही में मेगन ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार सुबह ही मेगन ने बेबी बॉय को जन्म दिया है। शाही परिवार की तरफ से एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है।



वहीं अब रॉयल बेबी की तस्वीरें सामने आई हैं जिससे हर कोई देखने के लिए बेताब है। डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल और ड्यूक ऑफ ससेक्स हैरी ने रॉयल बेबी की पहली तस्वीर खुद रिलीज की। बच्चे के जन्म के दो दिन बाद दोनों ने सिलेक्टेड मीडिया के बीच फोटोशूट करवाया। 



तस्वीर में मेगन और प्रिंस हैरी बच्चे को हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं। पूरी दुनिया से उनके लिए शुभकामनाओं की झड़ी लगी है। शाही महल की तरफ से यह नहीं कन्फर्म नहीं किया गया था कि बच्चा कहां पैदा हुआ है। हैरी और मेगन प्रिवेसी चाहते थे। बता दें कि मेगन मर्केल अमेरिकन ऐक्ट्रेस रह चुकी हैं। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शाही शादी में पहुंची थीं। पीसी ने बेबी बॉय होने पर भी मेगन को बधाई दी थी।



कहा जा रहा है कि प्रिंस और मेगन के बेटे के नाम के आगे अभी प्रिंस का टाइटल नहीं लगेगा। इतना ही नहीं शाही दंपति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी घोषणा करते हुए बताया कि बच्चे का पूरा नाम 'आर्ची हैरिसन माउंटबेटन विंडसर' होगा। तस्वीर में क्वीन और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के अलावा मेगन की मां डोरिया रैगलैंड भी नजर आ रही हैं। मेगन ने छह मई को बच्चे को जन्म दिया था। 



बेबी बॉय के आने से इस वक्त हर तरफ धूम सी है। 19 मई 2018 में मेगन ने प्रिंस हैरी से शादी की थी। एक बार फिर शाही परिवार में खुशी का मौहाल है। बीते दिनों ही मेगन का बेबी शॉवर भी हुआ था। इस खास मौके पर हैरी और मेगन के करीबी दोस्त शामिल हुए थे। मेगन का बेबी शॉवर न्यूयॉर्क में हुआ था। फिलहाल जो भी हो मेगन मां बन गई हैं और मां बनने के बाद शाही परिवार में भी जश्न का माहौल है।






Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.