Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Meera Chopra : एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने किया सिस्टर प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट, बोली लोगों के मुंह पर…

Meera Chopra: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने वाले बयान को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका ने खुलासा किया था कि बॉलीवुड में गंदी राजनीति होती है। वहीं अब एक्ट्रेस के खुलासे के बाद कई सेलेब्स उनका स्पोर्ट कर रहे हैं। एक तरफ कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर प्रियंका के बयानों […]

Meera Chopra: प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाने वाले बयान को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। प्रियंका ने खुलासा किया था कि बॉलीवुड में गंदी राजनीति होती है। वहीं अब एक्ट्रेस के खुलासे के बाद कई सेलेब्स उनका स्पोर्ट कर रहे हैं। एक तरफ कंगना रणौत ने सोशल मीडिया पर प्रियंका के बयानों को अपना समर्थन दिया तो दूसरी तरफ उनकी चचेरी बहन मीरा चोपड़ा ने भी उन्हें स्पोर्ट किया है।

मीरा चोपड़ा ने लगाई बॉलीवुड की क्लास (Meera Chopra)

दरअसल मीरा चोपड़ा ने एक ट्वीट किया है, जिसमे उन्होंने लिखा- ‘कोई बाहरी व्यक्ति कितना भी बड़ा या सफल क्यों ना हो जाए लेकिन लास्ट में वो अभी भी बाहरी व्यक्ति होंगे। अगर आप उनके नियम बुक का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें काटना, उनका गला घोटना कभी बंद नहीं होगा लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने जो भी हासिल किया है, वो उनके मुंह पर करारा तमाचा है।

 

प्रियंका ने किया था बड़ा खुलासा (Priyanka Chopra)

डैक्स शेपर्ड के पॉडकास्ट ‘आर्मचेयर एक्सपर्ट’ पर प्रियंका चोपड़ा से अमेरिका में काम करने का कारण पूछा गया था। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि, ‘देसी हिट्स की अंजुला आचार्य ने उन्हें एक वीडियो में देखा और उन्हें फोन किया। उस दौरान प्रियंका ‘सात खून माफ’ की शूटिंग कर रही थी। अंजलि ने प्रियंका से कहा कि उसने डेमो सुना था और पूछा कि क्या वो अमेरिका में म्यूजिक कैरियर में दिलचस्पी रखती हैं। प्रियंका ने कहा कि ये उस समय हुआ जब वो भी बॉलीवुड से बाहर निकलने का रास्ता तलाश रही थीं।

बॉलीवुड में कास्ट नहीं कर रहे थे लोग (Priyanka Chopra)

प्रियंका ने आगे कहा, “मुझे बॉलीवुड में एक कोने में धकेला जा रहा था। लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे थे, मुझे शिकायत थी। मैं उस गेम को खेलने में अच्छी नहीं हूं इसलिए मैं राजनीति से थक गई थी और मैंने कहा कि मुझे एक ब्रेक की जरूरत है। प्रियंका ने आगे कहा, “इस म्यूजिक ने मुझे दुनिया के दूसरे हिस्से में जाने का मौका दिया। मैं उन फिल्मों के लिए तरसती नहीं थी जिन्हें मैं नहीं करना चाहती थी। लेकिन मुझे कुछ क्लबों और लोगों के गुटों को अट्रैक्ट करना पड़ता। मुझे लगा कि बॉलीवुड में बहुत लंबा काम कर चुकी हूं और अब मुझे हॉलीवुड में काम करने की जरूरत है।”

First published on: Mar 29, 2023 12:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.