---विज्ञापन---

Viral Video: मार्टिन ब्रुन्डल का रणवीर सिंह को पहचानने से इनकार, इवेंट में पूछ दिया,’कौन हो आप?’

Viral Video: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हाल ही में अबू धाबी में आयोजित फॉर्मूला 1 रेस के ग्राउंड का हिस्सा बने थे। इसी रेस ग्राउंड से एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। क्लिप में होस्ट मार्टिन ब्रुन्डल और रणवीर को बात करते देखा जा रहा है। हालांकि, वीडियो में […]

Viral Video: मार्टिन ब्रुन्डल का रणवीर सिंह को पहचानने से इनकार, इवेंट में पूछ दिया,'कौन हो आप?'
Viral Video: मार्टिन ब्रुन्डल का रणवीर सिंह को पहचानने से इनकार, इवेंट में पूछ दिया,'कौन हो आप?'

Viral Video: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हाल ही में अबू धाबी में आयोजित फॉर्मूला 1 रेस के ग्राउंड का हिस्सा बने थे। इसी रेस ग्राउंड से एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। क्लिप में होस्ट मार्टिन ब्रुन्डल और रणवीर को बात करते देखा जा रहा है। हालांकि, वीडियो में एक चीज चौंकाने वाली है। मार्टिल ब्रुन्डल को नहीं पता था कि रणवीर सिंह कौन हैं और वो इसी को लेकर एक्टर से सवाल करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़िएBholaa Teaser: अजय देवगन की फिल्म ‘भोला’ का टीजर आउट, एक्टर का दिखा जबरदस्त एक्शन

Martin Brundle ने रणवीर सिंह को नहीं पहचाना 

बताते चलें कि शनिवार को दुबई में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में रणवीर सिंह शामिल हुए थे। इसके बाद उन्हें अबू धाबी ग्रां प्री 2022 में बतौर दर्शक शामिल होते देखा गया। इसी रेस के बीच उनकी बात होस्ट मार्टिन ब्रुन्डल से हुई। लेकिन मार्टिन ब्रुन्डल ने एक्टर को नहीं पहचाना और रणवीर से कहा ‘हू आर यू’। इसी पर रणवीर सिंह क्लिप में अपनी पहचान बताते देखे जा रहे हैं।

Ranveer Singh ने दिया अपना इंट्रोडक्शन

मार्टिन ब्रुन्डल (Martin Brundle) ने रेस के बीच रणवीर सिंह का जज्बा देखकर उनसे पूछा,’कैसे हैं आप?’ इसका जवाब भरपूर एनर्जी में देते हुए रणवीर सिंह ने कहा, ‘दुनिया के टॉप पर हूं.. मैं उत्साह और एड्रेनालाईन महसूस कर सकता हूं।’ मार्टिन ने आगे कहा,’मैं पल भर के लिए भूल गया हूं कि आप कौन हो, क्या आप कृपया मुझे बता सकते हैं?’ ये सुनते ही रणवीर ने कहा,’मैं बॉलीवुड एक्टर हूं, सर। मैं मुंबई, भारत से हूं… मैं एक एंटरटेनर हूं।’

और पढ़िए –Manushi Chhillar Dating: पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को इस शख्स से हुआ प्यार, लिव-इन में रहने की खबरें

Martin Brundle ने की रणवीर की तारीफ 

हालांकि रणवीर सिंह की पहचान जानने के बाद मार्टिन ब्रुन्डल ने उनकी तारीफ भी की और कहा,’आपके आउटफिट बेहतरीन है, काफी अच्छा लग रहा है।’ ये सुनते ही रणवीर हंस पड़े और उन्होंने आगे कहा,’ आप सबसे अच्छी बात जानते हैं सर, मुझे यह सब सुबह वापस भेजना है।’ रणवीर सिंह और मार्टिन ब्रुन्डल का यही वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और लोग इसपर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 21, 2022 02:57 PM