Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

सलमान-शाहरुख समेत मुंबई के बांद्रा इलाके में रहते हैं बॉलीवुड के कई स्टार्स, समंदर किनारे हैं इनके आलीशान बंगले

नीतू कुमार- मुंबई का बांद्रा इलाका बहुत पॉश माना जाता है। अरब सागर का किनारा और फिल्मी सितारो का आशियाना इस इलाके को बहुत खास बनाता है। आपको बता दे मुंबई में ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स या तो जुहू में रहते हैं या फिर बांद्रा में । बांद्रा में बॉलीवुड के तीनों खान्स भी रहते हैं, […]

नीतू कुमार- मुंबई का बांद्रा इलाका बहुत पॉश माना जाता है। अरब सागर का किनारा और फिल्मी सितारो का आशियाना इस इलाके को बहुत खास बनाता है। आपको बता दे मुंबई में ज्यादातर बॉलीवुड स्टार्स या तो जुहू में रहते हैं या फिर बांद्रा में । बांद्रा में बॉलीवुड के तीनों खान्स भी रहते हैं, वहीं करीना-सैफ रणबीर आलिया, संजय दत्त समेत कई और स्टार्स इस इलाके की शान बढ़ाते हैं और अब यहां के वाशिंदों में बॉलीवुड के दो और सुपर स्टार्स का नाम जुड़ने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने लिए नया क्वाड्राप्लेक्स यानि की चार मंजिल का घर खरीदा है। उनका ये घरशाहरुख खान और सलमान खान के घर के नजदीक है। उनके नए घर की कीमत 119 करोड़ रुपए है। रणवीर दीपिका के नए आशियाना से से अरेबियन सी का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है।

और पढ़िए –सेल्फी क्लिक करवाने के लिए राखी सावंत ने रखी ये डिमांड, फैंस के उड़े होश

रणवीर सिंह ने सागर रेशम रेजडेंशियल टावर में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। उनका घर शाहरुख खान के बिल्कुल बगल में है। बताया जा रहा है कि उनका घर टावर की 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर है। इसमें कुल 11,266 वर्ग फुट का कालीन एरिया है और 1,300 वर्ग फुट का छत एरिया है। रणवीर को इस घर के साथ 19 पार्किंग एरिया अलॉट हुए हैं। बहुत जल्द रणवीर और दीपिका प्रभा देवी वाले अपार्टमेंट को छोड़कर यहां शिफ्ट हो जाएंगे और बांद्रा निवासी बन जाएंगे। चलिए आपको ये भी बता दे कि रणवीर दीपिका के अलावा और कौन से सितारे हैं जो कि बांद्रा निवासी हैं।

बांद्रा की पहचान बन चुके हैं शाहरुख खान, जी हां अरब सागर के किनारे बैंड स्टैंड पर उनका मन्नत नाम का बंगला है। शाहरुख यहां साल 2001 में शिफ्ट हो गए थे। शाहरुख का 6 मंजिला घर मन्नत एक टूरिस्ट स्पॉट बन चुका है। उनके घर के आगे फैंस का जमावड़ा लगा रहता है।

 

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान बांद्रा हमेशा से बांद्रा बॉय रहे है। ब्रांदा में समंदर किनारे उनका गैलेक्सी अपार्टमेंट हैं। सलमान इस अपार्टमेंट में बचपन से रह रहे हैं। गैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान के दो फ्लैट्स हैं, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर जहां वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान की अम्मी सलमा खान और अब्बू सलीम खान फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं। जबकि सलमान ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं।

आमिर खान

आमिर खान भी बांद्रा वाले स्टार हैं। वो बांद्रा के हिल व्यू अपार्टमेंट में रहते हैं। इसी अपार्टमेंट में उनकी एक्स वाइफ किरण बेटे आजाद के साथ रहती है। आमिर खान इस अपार्टमेंट में किराए पर रहते हैं।

सैफ करीना

सैफ अली खान और करीना कपूर भी बांद्रा के निवासी है। ब्रांदा के फॉर्च्यून हाइट्स बिल्डिंग में उनका पेंट हाऊस है। इस बिल्डिंग में वो वाइफ करीना और दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ रहते हैं।

और पढ़िए –मालदीव से लौटे विक्की कौशल-कटरीना कैफ, एक दूजे का हाथ थामे आए नजर

रणबीर कपूर आलिया

इन दिनों बांद्रा का वास्तु अपार्टमेंट बहुत चर्चा में रहता है। इसकी वजह ये है कि यहां रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रहते हैं। रणबीर बचपन से ही बांद्रा बॉय रहे हैं और उन्हें ये इलाका बहुत पसंद है। रणबीर कपूर का कृष्णा राज बंगला भी बांद्रा के पाली हिल में है। इन दिनों उनके बंगले में रिनोवेशन का काम चल रहा है।

करण जौहर

बॉलीवुड के सेलिब्रिटी फिल्म मेकर करण जौहर का घर भी बांद्रा में हैं। उनका आलिशान घर बांद्रा की कार्टर रोड पर स्थित है। 8000 स्केव्यर फीट में बना उनका घर ड्यूप्लेक्स अपार्टमेंट है, जिसमें वो अपनी मम्मी हीरू जौहर और जुड़वा बच्चों यश और रुही के साथ रहते हैं।

और पढ़िए – राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल पर की फूलों की बारिश, एयरपोर्ट पर यूं लुटाया प्यार

संजय दत्त

संजय दत्त भी बांद्रा वाले हैं। उनका घर पाली हिल इलाके में स्थित है। उनकी बिल्डिंग का नाम इंपीरियल हाइट्स है। पहले इस जगह पर सुनील दत्त का बंगला अजंता हुआ करता था। जिसे बाद में गगनचुंबी इमारत इंपीरियल हाइट्स में तब्दीलकर दिया गया।

मलाइका अरोड़ा

बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी बांद्रा इलाके में घर लिया हुआ है। एक्ट्रेस बांद्रा के एक लक्जरी अपार्टमेंट में रहती हैं।

और पढ़िए – अमीषा पटेल के खिलाफ कोर्ट से जारी हुआ वारंट, जानें पूरा मामाला

रेखा

बॉलीवुड डीवा रेखा का बंगला भी ब्रांदा में हैं। उनका बंगला बसेरा समंदर के किनारे है । रेखा इस बंगले में सालों से रह रही हैं। इतना ही नहीं बांद्रा इलाके में सिद्धार्थ मल्होत्रा, गुलज़ार, फरहान अख्तर,जीनत अमान, नसीरूद्दीन शाह, आदित्य पंचोली और चंकी पांडे समेत कई और सितारे रहते हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Jul 21, 2022 11:06 AM