---विज्ञापन---

Manushi Chhillar Birthday: विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने किस तरह पूरा किया हरियाणा से फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर?, जानें

मुंबई। मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर पूरे देश को गौरवांवित कराने वाली हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्लर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। साल 2017 में जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजाया तो उनके चर्चे पूरी दुनिया में होने लगे थे। लेकिन क्या आपको पता है कि 14 मई 1997 को […]

मुंबई। मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर पूरे देश को गौरवांवित कराने वाली हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्लर आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। साल 2017 में जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर पर सजाया तो उनके चर्चे पूरी दुनिया में होने लगे थे। लेकिन क्या आपको पता है कि 14 मई 1997 को हरियाणा के हिसार में जन्मी मानुषी डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं, हालांकि मिस वर्ल्ड बनने के बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। उनकी जिंदगी में ऐसे बदलाव आए कि अब वो जल्द ही वह बॉलीवुड में डेब्यू भी करने जा रही हैं। इतनी कम उम्र में मानुषी ने बहुत कुछ हासिल कर लिया है। तो आज मानुषी के इस खास दिन पर हम आपको बताने जा रहे है उनका अब तक का सफर।

14 मई 1997 को हरियाणा के हिसार में जन्मी मानुषी छिल्लर एक ट्रेंड कुचिपुड़ी डांसर हैं। मानुषी के पिता डॉ. मित्र बासु छिल्लर एमडी और मां डॉ. मंजू छिल्लर बायोकेमिस्ट्री में एमडी हैं। दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सोनीपत के भगत फूल सिंह सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की। वहीं नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) में भी मानुषी ने एक्टिंग की वर्कशॉप ली हैं।

 

और पढ़िए Ranbir Alia: रणबीर-आलिया की शादी को 1 महीना पूरा, पति संग इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

 

 

साल 2016 में मानुषी ने कॉलेज कैंपस के एक कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और उसकी फाइनलिस्ट बनीं। जिसके बाद उनकी किस्मत कुछ इस तरह चमकी कि अगले ही साल उन्हें फेमिना मिस इंडिया में हरियाणा को रिप्रेजेंट करने का मौका मिल गया। लेकिन खास बात तो ये थी मिस इंडिया में उन्होंने खुद को रिप्रेजेंट करते हुए वो खिताब भी अपने नाम कर लिया। इसके बाद मानुषी ने पढ़ाई से एक साल का ब्रेक लिया और मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का हिस्सा बनने चीन के सनाया पहुंचीं।

 

और पढ़िएManushi Chhillar Birthday: विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर ने किस तरह पूरा किया हरियाणा से फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर?, जानें

 

 

फिर इसके बाद वो जब फाइनल राउंड में पहुंची तो मानुषी के जवाब ने उनके सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजा दिया। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी किसको दी जानी चाहिए। इस पर मानुषी ने कहा था कि मेरे हिसाब से मां को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए क्योंकि मां अपने बच्चों के लिए बिना संकोच किए बलिदान देती है। यह केवल सैलरी नहीं प्यार और सम्मान के बारे में है।

 

वहीं अब आपको बता दें कि मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। उन्हें पहली ही फिल्म ‘पृथ्वीराज’ यशराज बैनर के तले मिली है और आदित्य चोपड़ा ने खुद मानुषी को फिल्म में लीड रोल के लिए चुना है। इस फिल्म में वो राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। जो कि 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 14, 2022 01:26 PM