TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Manoj Bajpayee Mother Passed Away: मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन, पिछले साल पिता ने दुनिया को कहा था अलविदा

Manoj Bajpayee Mother Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां गीता देवी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद गुरुवार यानी आज दिल्ली के एक अस्पताल में सुबह 8.30 बजे एक्टर की मां ने […]

Manoj Bajpayee Mother Passed Away
Manoj Bajpayee Mother Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां गीता देवी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी के बाद गुरुवार यानी आज दिल्ली के एक अस्पताल में सुबह 8.30 बजे एक्टर की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मनोज की मां गीता देवी की उम्र 80 वर्ष थी।

लंबे समय से थीं बीमार

खबरों के मुताबिक मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कुछ दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अस्पतालों में चल रहा था। तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद पिछले हफ्ते उन्हें दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भी इलाज के लिए लाया गया था, जहां मनोज बाजपेयी भी अपनी मां से मिलने के लिए पहुंचे थे।

अशोक पंडित ने जाहिर किया दुख

मां के निधन से मनोज बाजपेयी का पूरा परिवार सदमे में है। मनोज बाजपेयी भी टूट गए हैं और इस दुःख की घड़ी में परिवार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं मनोज की मां के निधन की सूचना पाकर फैंस से लेकर सेलेब्स भी दुख व्यक्त कर रहे हैं। अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'मनोज बाजयेपी आपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके पूरे परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति!'

पिछले साल पिता का हुआ था निधन

एक्टर के सर से बाप का साया उठे ज्यादा वक्त हुआ नहीं था कि मां भी उन्हें छोड़कर चली गईं। पिछले साल अक्टूबर महीने में ही मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी ने दुनिया को अलविदा कहा था। उनका निधन दिल्ली में ही हुआ था। मनोज बाजपेयी अपनी मां और पिता के बेहद करीब थे। यही कारण है कि मनोज बाजपेयी अक्सर इंटरव्यू के दौरान अपनी मां द्वारा सिखाए गए गुणों को याद करते हैं। एक साल के भीतर एक्टर पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा है, जिससे मनोज बेहद ही दुखी हैं।

मनोज बाजपेयी के बारे में

मनोज बाजपेयी का जन्म 23 अप्रैल 1969 को बिहार के पश्चिमी चंपारण के छोटे से गांव बेलवा बहुअरी में हुआ था। उन्होंने अपना फिल्मी सफर सन 1994 में शेखर कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म बैंडिट क्वीन से शुरू किया था। लोग मनोज बाजपेयी के एक्टिंग के कायल होते हैं और सभी उनके नए फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.