---विज्ञापन---

Mamta Kulkarni Birthday: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं ममता कुलकर्णी, आज बन गई हैं साध्वी!

Haapy Mamta Kulkarni: 90 की दशक की सबसे फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।आज एक्ट्रेस अपना 50 वां जन्मदिन (Mamta Kulkarni Birthday) मना रही हैं। आइए आज ममता कुलकर्णी के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से: ममता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत […]

Haapy Mamta Kulkarni: 90 की दशक की सबसे फेमस एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।आज एक्ट्रेस अपना 50 वां जन्मदिन (Mamta Kulkarni Birthday) मना रही हैं। आइए आज ममता कुलकर्णी के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से:


ममता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत तमिल इंडस्ट्री की फिल्म ‘ननबरगल’ से साल 1991 में की थी। एक्ट्रेस ने अपना बॉलीवुड डेब्यू मल्टी स्टारर फिल्म ‘तिरंगा’ से की थी।इस फिल्म में उनके साथ नाना पाटेकर और दिग्गज एक्टर राजकुमार (Rajkumar) थे। हालांकि ममता को खास पहचान फिल्म ‘आशिक आवारा’ से मिली थी। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था।राज कुमार और नाना पाटेकर के साथ अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली ममता कुलकर्णी उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो गई थी।

 

और पढ़िएPICS: ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी की पूरे हुए 15 साल, बेटे की शादी में खूब नाचें थे अमिताभ-जया

 


अपने समय के सबसे बोल्ड एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती थीं ममता। उन्होंने शाहरुख खान (Shahrukh Khan), सलमान खान (Salman Khan) समेत कई बड़े सितारों संग फिल्में की हैं। ममता ने अपने फिल्मी करियर में ‘वक्त हमारा है’, ‘क्रांतिवीर’, ‘करण अर्जुन’, ‘बाजी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। एक सुपरहिट फिल्मी करियर था ममता कुलकर्णी का लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उठा पटक से भरी हुई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता है कि एक्ट्रेस के संपर्क अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ थे। हालांकि ममता ने इस विषय पर कभी कोई बात नहीं की। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने के बाद विक्की गोस्वामी संग शादी कर ली।


हालांकि बाद में जब उनके पति विक्की की गिरफ्तारी हुई तो उनके साथ ममता भी गिरफ्तार हुईं। हालांकि, वे बाद में जेल से बाहर आ गई थीं।कुछ मीडिया खबरों के अनुसार कहा जाता है कि ममता साध्वी बन गई हैं। साल 2013 में उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘ऑफ एन योगिनी’ रिलीज की थी, जो तब काफी सुर्खियों में रही थी।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

First published on: Apr 20, 2022 08:37 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.