Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

शादी के बंधन में बंधने जा रही मलाइका? अर्जुन कपूर संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मलाइका […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) काफी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ शादी करने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Malaika Arora, Arjun Kapoor had to face social media toxicity for dating: 'It was hell… she had to face so much' | Entertainment News,The Indian Express

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू (Malaika Arora) में कहा कि, ‘वो दोनों अपने रिश्ते को भविष्य के तौर पर देखते हैं। मलाइका अरोड़ा अपने लिए अर्जुन कपूर को सबसे परफेक्ट इंसान मानती है और वो अक्सर अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं।’ मलाइका अरोड़ा ने कहा कि, ‘सबसे जरूरी बात ये है कि, अगर हम जानते हैं कि हमारा एक साथ खुश है और भविष्य में खुश रहेंगे तो फिर आप सभी चीजों को समझ रहे हैं।’

और पढ़िएBollywood & Cricketers: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेसेस का क्रिकेटर लव रहा अधूरा, एक तो हो गई थी प्रेग्नेंट

 

 

 

This is what Malaika Arora feels about Arjun Kapoor serving 'lewks' in a new video | PINKVILLA

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर (Malaika And Arjun) के साथ अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि हम अपने रिश्ते में एक ऐसी जगह पर हैं जहां हम उसके अगले हिस्से के बारे में सोच रहे हैं। हम चीजों पर बहुत चर्चा करते हैं। हम एक ही लेवल पर हैं। एक-दूसरे की सोच और आइडिया के साथ। हम सच में एक दूसरे को चाहते हैं और कई चीजें अलग भी है।’

Arjun Kapoor Finally Reveals Why He's Not Ready To Marry Girlfriend Malaika Arora -

मलाइका अरोड़ा ने कहा, ‘हम इसके बारे में हंसते और मजाक करते हैं, लेकिन हम इसको लेकर बहुत गंभीर भी हैं। मैं हमेशा उनसे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ बूढ़ी होना चाहती हूं। हम बाकी का पता लगा लेंगे, लेकिन मुझे पता है कि वो मेरा लिए बिल्कुल सही हैं।’ एक्ट्रेस की इस बात से जाहिर हो गया कि वो शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

 

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: May 05, 2022 02:10 PM