Wednesday, 17 April, 2024

---विज्ञापन---

Malaika Arora Workout Video: 48 की उम्र में मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा वर्कआउट, देखने वालों के उड़े होश

Malaika Arora Workout Video: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कहने को 48 साल की है लेकिन अपनी फिटनेस के चलते मलाइका की उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है। फिटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने इसी अंदास से अक्सर खबरों में रहती हैं। फिटनेस […]

Malaika Arora Workout Video: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) कहने को 48 साल की है लेकिन अपनी फिटनेस के चलते मलाइका की उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है। फिटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने इसी अंदास से अक्सर खबरों में रहती हैं। फिटनेस से आज की यंग एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती दिखती हैं।

मलाइका अकसर ही सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करके लोगों को मोटिवेट करती रहती हैं. इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में मलाइका योगा इंस्ट्रक्टर सर्वेश शशि के साथ योग करती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका कितनी आसानी से फुल बॉडी स्ट्रैच कर रही हैं। इस वीडियो को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

मलाइका की तारीफ में एक यूजर ने लिखा कि यकीन नहीं होता कि ये 45 + हैं। मलाइका अरोड़ा कई बार इंटरव्यू में ये बात साफ कर चुकी हैं। वो हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने में यकीन रखती हैं। मलाइका हेल्दी फूड लेने के साथ-साथ जमकर योगा और वर्कआउट भी करती हैं।

मलाइका अरोड़ा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है। वहीं वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो मलाइका अरोड़ा ने कई फिल्मों में आइटम नंबर किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने फिल्मों में कैमियों भी किया है। हालांकि, अब अभिनेत्री रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आती हैं। इन दिनों मलाइका ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ को जज कर रही हैं।

 

First published on: Jul 29, 2022 09:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.