Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

मलाइका अरोड़ा ने पहने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के कपड़े, एक्टर ने शेयर किया मजेदार वीडियो

Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों रोमांटिक वेकेशन पर है। दरअसल, अर्जुन कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पेरिस रवाना हुए थे। इस खास दिन को एक्टर ने अपनी लेडी लव के साथ बेहद खूबसूरती से एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर दोनों लगातार […]

Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों रोमांटिक वेकेशन पर है। दरअसल, अर्जुन कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पेरिस रवाना हुए थे। इस खास दिन को एक्टर ने अपनी लेडी लव के साथ बेहद खूबसूरती से एन्जॉय किया। सोशल मीडिया पर दोनों लगातार अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।

इसी बीच अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनकी एक सेल्फी और मलाइका का एक वीडियो है, लेकिन फोटो और वीडियो में लोगों को एक चीज बेहद कॉमन लगी। वह है कपल का आउटफिट है, जिसके बारे में खुद अर्जुन ने भी काफी दिलचस्प बात बताई है।

दरअसल, अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर नीली हुडी पहने अपनी एक तस्वीर साझा की और फिर मलाइका ने वही हुडी पहनकर पेरिस की सड़कों पर वीडियो क्लिक करती हुई देखी गईं। पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, “दिन में उनका… रात के हिसाब से…अधिक जानकारी के लिए दाएं स्वाइप करें…#जंपर्सशेयरिंगस्करिंग.” अर्जुन कपूर के इस वीडियो पोस्ट पर मलाइका ने हंसते हुए कमेंट किया है।

 

और पढ़िए –  प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद इस अंदाज में नजर आईं आलिया भट्ट, शेयर की खूबसूरत तस्वीर

 

इसके बाद उन्होंने पोस्ट पर रेड हार्ट इमोजी के साथ लिखा ,’हाहाहाहा कैच’. बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था। तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है।

 

और पढ़िए – Jacqueline Fernandez: ईडी ने जैकलीन फर्नांडिस से की 8 घंटे पूछताछ, एक्ट्रेस ने किए ये खुलासे

 

कई बार मलाइका अपनी उम्र से छोटे बॉयफ्रेंड को डेट करने की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। इस ट्रोलिंग का असर भी दोनों के रिश्ते पर नहीं पड़ता है। बीते साल मलाइका और अर्जुन लॉकडाउन के दौरान लिवइन में रहे थे। मलाइका ने इस बात का खुलासा अपने एक इंटरव्यू में भी किया था। दोनों अक्सर रोमांटिक वेकेशन पर भी जाते हैं। अक्सर फैंस अर्जुन और मलाइका से उनकी शादी को लेकर सवाल करते हैं। मलाइका और अर्जुन दोनों ही साफ कर चुके हैं कि वह प्यार के रिश्ते को शादी का नाम देने की जल्दबाज़ी में नहीं है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 28, 2022 04:48 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.