---विज्ञापन---

Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा ने लहंगा पहन रैंप पर लगाए जमकर ठुमके, नजरें हटाना मुश्किल

Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। मलाइका का हर अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। मलाइका अरोड़ा जहां भी जाती हैं छा जाती हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ। दरअसल, मलाइक अरोड़ा ने एक फैशन वीक में शिरकत की जहां […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Oct 2, 2022 14:17
Share :
Malaika Arora

Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की बोल्ड एंड हॉट एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। मलाइका का हर अंदाज फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। मलाइका अरोड़ा जहां भी जाती हैं छा जाती हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ। दरअसल, मलाइक अरोड़ा ने एक फैशन वीक में शिरकत की जहां उन्होंने लोगों को अपना दीवाना बना दिया। इस वीडियो को देखकर नजरें हटाना बेहद मुश्किल है।

मलाइका अरोड़ा ने किया जमकर डांस

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने लहंगा पहना हैं और बालों में गजरा लगाया हुआ है जिसमें वो बला की खूबसूरत लग रही हैं। हमेशा की तरह इस बार भी उन्होंने चार-चांद लगा दिए। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने रैप पर इतने ठुमके लगाए कि लोगों की आंखें फटी की फटी रह गई। मलाइका अरोड़ा को देख वहां मौजूदा लोग खुद को नहीं रोक पाए और उन्होंने भी जमकर डांस किया।

यहाँ पढ़िए – Alia Bhatt Video: प्रेग्नेंसी को कर रहीं एन्जॉय आलिया भट्ट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर किया वीडियो

रैंप पर बिखेरा अदाओं का जादू

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि, मलाइका अरोड़ा जमकर डांस कर रही हैं और उनकी अदाएं लोगों का दिल धड़का रही हैं। मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल गए और फैंस ने कमेंट कर पूरा बॉक्स भर दिया है। कई यूजर्स एक्ट्रेस के लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कई यूजर्स उनके डांस की।

यहाँ पढ़िए – National Film Award 2022: अजय देवगन और सूर्या को मिला अवॉर्ड, आशा पारेख दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित

अंदाज देख फैंस हार बैठे दिल

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को देखकर फैंस हमेशा ही दिल हार जाते हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी छाई रहती हैं। ऐसा पहली बार नहीं हैं जब मलाइका अरोड़ा का वीडियो वायरल हो रहा हो, वो हर जगह महफिल लूट लेती हैं जहां लोग उनके कायल हो जाते हैं। आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें

First published on: Oct 01, 2022 10:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.