---विज्ञापन---

Malaika Arora Post: मलाइका अरोड़ा नहीं करेंगी अर्जुन कपूर संग शादी! ‘हां’ कहने के सच का किया खुलासा

Malaika Arora Post: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कल एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैनें ‘हां’ कर दिया था। इसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि क्या वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और उन्होंने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को शादी के लिए ‘हां’ […]

Malaika Arora
Malaika Arora

Malaika Arora Post: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कल एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि मैनें ‘हां’ कर दिया था। इसके बाद फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि क्या वो शादी के बंधन में बंधने वाली हैं और उन्होंने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को शादी के लिए ‘हां’ कर दिया है लेकिन अब खुद मलाइका ने चुप्पी तोड़ी है और ‘हां’ कहने के राज का खुलासा किया है जिसके बाद फैंस उनके लिए काफी खुश दिख रहे हैं।

और पढ़िए Boney Kapoor B’day: बोनी कपूर ने परिवार संग मनाया जन्मदिन, दोस्तों संग मस्ती करते दिखे फिल्ममेकर

‘हां’ के राज का खुलासा

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने आने वाले नए शो का ऐलान किया है। दरअसल मलाइका अरोड़ा जल्द ही ओटीटी पर कदम रखने वाली हैं। मलाइका अरोड़ा अपना शो ‘मूविंग इन विद मलाइका शो’ लेकर आ रही हैं जो कि डिज्नी+हॉटस्टार पर आएगा जो 5 दिसंबर से शुरू होगा। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपने शो के बारे में अहम जानकारी दी है।

ओटीटी डेब्यू पर होगी धमाकेदार एंट्री

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘मैंने हां कर दिया।’ मैंने अपने नए रिएलिटी शो के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार को ‘हा’ कर दी है। इस शो के जरिए आपको मुझे करीब से जानने का मौका मिलेगा। इसके बाद मलाइका ने अनोखे अंदाज में पूछा- रुको, आपको क्या लगा दोस्तों, मैं किस बारे में बात कर रही थी? इस पोस्ट को अब तक लाखों लोग लाइक कर चुके हैं और फैंस के साथ-साथ सितारे भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।

और पढ़िए Big Announcement: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘सिटाडेल’ को लेकर बड़ा ऐलान, जानें कब और कहां होगी रिलीज

जानें कहां होगा शो स्ट्रीम

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पोस्ट को डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) ने भी शेयर किया है। इस शो के जरिए वो फैंस से अच्छे से रूबरू हो पाएंगी। इस शो को लेकर काफी दिनों से चर्चा हो रही थी और आखिरकार अब शो का ऐलान हो ही गया है। वहीं अब फैंस मलाइका अरोड़ा को ओटीटी पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें, इन दिनों मलाइका का नाम अर्जुन संग जुड़ रहा है और खबर है कि वो जल्द ही शादी के बंधन मं बधेंगे।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 11, 2022 08:25 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.