Thursday, 25 April, 2024

---विज्ञापन---

Malaika Arora Post: क्या मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए कहा ‘हां’! फैंस संग शेयर की खुशखबरी

Malaika Arora Post: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आते हैं। मलाइका-अर्जुन की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है। वहीं अब दोनों को लेकर एक बड़ी खबर […]

Malaika Arora
Malaika Arora

Malaika Arora Post: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस पर्दे पर देखने के लिए बेताब नजर आते हैं। मलाइका-अर्जुन की जोड़ी फैंस की फेवरेट जोड़ी में से एक है। वहीं अब दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठे हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है।

और पढ़िए Rashmika Mandanna Video: एली अवराम को गोद में उठा मस्ती करती दिखीं रश्मिका मंदाना, यूजर बोला- ‘बहुत ताकत है’

फैंस संग शेयर की खुशखबरी

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो मुस्कुराते हुए और शर्माते हुए नजर आ रही है। फोटो में आप देख सकते हैं वो उनके चेहरे की खुशी सबकुछ बयां कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। मलाइका अरोड़ा ने अपनीी फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, (I said YES) ‘मैं हां कर दी।’

सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कैप्शन में दिल वाले इमोजी भी बनाए। आपको बता दें, कुछ ही देर में ये पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और एक्ट्रेस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इसी के साथ उनको बधाई दे रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के पोस्ट को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। फैंस कयास लगा रहे हैं कि मलाइका अरोड़ा जल्द ही अर्जुन कपूर संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

और पढ़िएVidya Balan Post: विद्या बालन ने Google से लिए मजे, इंटरनेट पर छाया मजेदार वीडियो

एक्ट्रेस ने कही दिल की बात

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने कई इंटरव्यू में अर्जुन कपूर और अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी थी। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि, ‘मैं सिर्फ अर्जुन से जुड़ी हुई नहीं हूं बल्कि वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त भी हैं। ‘अर्जुन मुझसे मिलते हैं और वो मुझे समझते हैं। मुझे लगता है कि हम दोनों एक दूसरे के सबसे बड़े चीयरलीडर हैं।’ वहीं अब देखना है कि दोनों शादी का ऑफिशियल बयान कब देते हैं। वहीं अब देखना है कि दोनों कब तक शादी के बंधन में बंधते हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 10, 2022 12:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.