Saturday, 20 April, 2024

---विज्ञापन---

Malaika Arora Photos: ब्लैक एंड व्हाइल लुक में मलाइका अरोड़ा का दिखा किलर अंदाज, देखें शनदार तस्वीरें

Malaika Arora Photos: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, जिनके डांस पर लाखों लोग फिदा हैं। वो अपने लुक और लटको-झटकों से लोगों को दीवाना बना देती हैं। वहीं अब उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर छा रही हैं जिसमें उनका किलर अवतार देखने को मिल रहा है। ये […]

Malaika Arora
Malaika Arora

Malaika Arora Photos: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, जिनके डांस पर लाखों लोग फिदा हैं। वो अपने लुक और लटको-झटकों से लोगों को दीवाना बना देती हैं। वहीं अब उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर छा रही हैं जिसमें उनका किलर अवतार देखने को मिल रहा है। ये फोटोज सोशल मीडिया पर छा रही हैं जिसे फैंस बार-बार देख रहे हैं और उनके हुस्न के दीवाने हो रहे हैं। आप भी देखिए फोटोज।

एक्ट्रेस ने दिखाया जलवा

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि वो हुस्न का जादू चलाती हुई नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पहले पोस्ट में तीन और दूसरे पोस्ट में दो फोटोज शेयर की है। पहली फोटो में मलाइका अरोड़ा आंखें बंद करके पोज देती हुई नजर आ रही हैं, दूसरी फोटो में कैमरे के सामने फोटो क्लिक करवाती हुई दिख रही हैं। तीसरी फोटो में एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है।

दिए कातिलना पोज

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के दूसरे पोस्ट की फोटोज की बात करें तो इस पोस्टी की पहली फोटो में वो बैठी हुई नजर आ रही हैं और उन्होंने कोट को कैमरे के सामने रखा है। दूसरी फोटो ब्लर हैं। आप देख सकते हैं कि वो व्हाइट टॉप और ब्लैक पैंट में नजर आ रही हैं। इसी के साथ उन्होंने व्हाइट कोट पहना हैं और बालों की पोनी बनाई हैं साथ ही हाथ में छोटा बैग ले रख है। एक्ट्रेस का मेकअप की काफी कमाल का लग रहा है और उन्होंने पैंट के साथ मैचिंग ब्लैक सैंडल पहनी हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर के इमोजी कैप्शन में बनाए हैं।

फैंस हुए अंदाज के दीवाने

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के इस लुक को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। एक्ट्रेस की फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हमेशा की तरह इस बार भी फैंस उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं और उनकी खूबसूरती के दीवाने हो रहे हैं। आपको बता दें, मलाइका अरोड़ा अपनी फीटनेस और अपने स्टाइल को लेकर छाई रहती हैं जिसे फैंस फॉलो भी करते हैं और यही वजह है कि वो आज लाखों लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना चुकी हैं।

First published on: Nov 20, 2022 11:00 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.