TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Malaika Arora: अर्जुन कपूर नहीं इस शख्स के साथ डिनर डेट पर गईं मलाइका अरोड़ा, तस्वीरें वायरल

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि अपनी फिटनेस और लुक को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती हैं। मलाइका की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस को डिनर […]

Bollywood News In Hindi: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। गौरतलब है कि अपनी फिटनेस और लुक को लेकर एक्ट्रेस चर्चा में बनी रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस खूब एक्टिव रहती हैं। मलाइका की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। एक्सीडेंट के बाद अब एक्ट्रेस पब्लिक्ली नजर आने लगी हैं। आपको बता दें कि बीती शाम को मलाइका अरोड़ा को अपनी गर्ल गैंग के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ अमृता अरोड़ा, बॉलीवुड डीवा करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर नजर आईं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने डेनिम और कैजुअल टॉप कैरी किया है। इसके साथ ही करीना कपूर का भी कैजुअल लुक ही नजर आया।   और पढ़िएIN PICS: ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, सादगी से लूटा फैंस का दिल   जानकारी के लिए आपको बता दें बीते दिनों एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया था। इस रोड एक्सीडेंट में उन्हें गंभीर चोटें भी आई थी। हालांकि अब वो पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने काम पर भी वापस लौट चुकी हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की पिक्चर्स खूब वायरल हो रही है फैंस की निगाहें अर्जुन कपूर को ढूंढ रही थीं हालांकि आपको बता दें मलाइका के साथ इस डिनर डेट पर अर्जुन कपूर साथ नहीं थे।   एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऐसा बताया जाता है कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के तलाक के बाद, एक्ट्रेस की नजदीकियां अर्जुन कपूर से बढ़ने लगी थी। शुरुआत में इस कपल ने अपने प्यार को दुनिया की नजरों से छिपा कर रखा। फैन्स को भी मलाइका और अर्जुन की जोड़ी बेहद पसंद है। शादियों के सीजन में कयास लगाए जा रहे है कि ये कपल भी शादी के बंधन में जल्द से जल्द बंध जाए। यहाँ पढ़िए - बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें     Click Here - News 24 APP अभी download करें

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.