---विज्ञापन---

Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा ने बारिश में लगाई आग, स्पोर्ट्स लुक में ढाया कहर

Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसूरत और फिटनेस के चर्चे हर तरफ हैं। मलाइका के डांस के भी लोग दीवाने हैं, उनका कातिल अंदाज फैंस की नींदें उड़ा देता है।वो अक्सर स्पॉट होती हैं जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। हाल ही में […]

Malaika Arora
Malaika Arora

Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस हैं, जिनकी खूबसूरत और फिटनेस के चर्चे हर तरफ हैं। मलाइका के डांस के भी लोग दीवाने हैं, उनका कातिल अंदाज फैंस की नींदें उड़ा देता है।वो अक्सर स्पॉट होती हैं जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को एक बार फिर देखा गया। इस दौरान वो बारिश से बचती हुईं नजर आई।

बारिश से बचती दिखीं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें आप देख सकते हैं कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जिम से बाहर निकल रही हैं और उन्होंने छतरी ले रखी है। वो बारिश से बचती नजर आ रही हैं। इस दौरान बस उन्होंने पैपराजी को स्माइल दी और कार में जाकर बैठ गई। आप देख सकते हैं कि वो स्पोर्ट्स लुक में नजर आ रही हैं और उनका अंदाज हमेशा की तरह अलग लग रहा है।

यहाँ पढ़िए Celebs Spotted: तापसी पन्नू ने फिर निकाली पैपराजी पर भड़ास, राजू श्रीवास्तव को लेकर सवाल पर बोलीं- ‘मैं क्या बोलू?

मलाइका अरोड़ा के इस लुक पर फैंस फिदा

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 47 साल की हो गई हैं, लेकिन अब उनके फिगर को लड़कियां फॉलो करती हैं। मलाइका अरोड़ा का आते ही इंटरनेट पर छा जाता है। मलाइका अरोड़ा के ज्यादातर वीडियो इंटरनेट का तापमान बढ़ा देते हैं। फैंस भी मलाइका अरोड़ा के इन वीडियो को काफी पसंद करते हैं।

मलाइका अरोड़ा के ताजा वीडियो को ही ले लीजिये, जिसे अब तक 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं । वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनपर लुटाते नहीं थक रहे हैं। कमेंट सेक्शन की बात करें तो एक यूजर ने कमेंट करते हुए ‘क्यूट’ लिखा। वहीं कई यूजर्स ने हॉर्ट वाली इमोजी शेयर की।

यहाँ पढ़िए फिल्म ‘चुप’ की स्क्रीनिंग में पहुंची वहीदा रहमान, दिखा खूबसूरत अंदाज

अर्जुन कपूर को डेट कर रहीं मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नबंर भी किया है जिसे लोग अब भी सुनते हैं और उनके गाने पर जमकर झूमते हैं। मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। वहीं खबर है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड सेजुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभीdownload करें

First published on: Sep 22, 2022 01:40 PM